
CUET UG 2025 Result Date: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2025) में शामिल हुए 13 लाख से अधिक छात्रों के मन में अब बस एक ही सवाल है CUET UG का रिजल्ट कब आएगा? नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आंसर की पर आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब सभी की निगाहें रिजल्ट पर टिकी हैं। उम्मीद है कि NTA जल्द ही CUET UG 2025 रिजल्ट और फाइनल आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी करेगा। जानिए रिजल्ट जारी होने के बाद कैसे-कहां चेक और डाउनलोड करें। साथ ही अबतक क्या-क्या हुआ।
| साल | परीक्षा तिथि | रिजल्ट कब आया |
| 2024 | 15 मई -29 मई | 30 जुलाई |
| 2023 | 21 मई -3 जून | 15 जुलाई |
| 2022 | 15 जुलाई -20 अगस्त | 15 सितंबर |
पिछले सालों में सीयूईटी यूजी रिजल्ट जारी किए जाने के ट्रेंड के हिसाब से, CUET UG 2025 का रिजल्ट जुलाई के तीसरे या चौथे सप्ताह तक आ सकता है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने अपना CSAS पोर्टल ओपन कर दिया है। DU में इस साल 71,624 अंडरग्रेजुएट सीटें उपलब्ध हैं। पहला फेज शुरू हो चुका है और दूसरा फेज CUET रिजल्ट आने के बाद शुरू होगा। CUET UG 2025 के रिजल्ट को लेकर स्टूडेंट्स में जबरदस्त उत्सुकता है। फिलहाल NTA की ओर से कोई ऑफिशियल डेट नहीं आई है, लेकिन पिछली वर्षों में रिजल्ट जारी होने के ट्रेंड को देखें, तो जुलाई के आखिरी सप्ताह तक स्कोरकार्ड जारी होने की पूरी उम्मीद है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे लगातार cuet.nta.nic.in वेबसाइट चेक करते रहें।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi