US Spelling BEE 2023: 14 साल के देव शाह ने 11 लेटर्स वाले इस वर्ड की सही स्पेलिंग बताकर जीता 41 लाख रु.

Published : Jun 02, 2023, 11:14 AM ISTUpdated : Jun 02, 2023, 01:01 PM IST
US spelling bee winner

सार

US Spelling BEE 2023: अमेरिका में होने वाली स्क्रिप्स स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में भारतीय मूल के देव शाह ने जीत हासिल की है। उन्होंने 11 अक्षरों वाले कठिन शब्द की सही स्पेलिंग बताकर यह जीत हासिल की है।  

एजुकेशन डेस्क। भारतीय मूल के देव शाह ने अमेरिका में देश का मान बढ़ाया है। देव शाह ने अमेरिका में होने होने वाली 2023 स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में जीत हासिल की है। देव ने 11 लेटर्स के शब्द "psammophile" की सही स्पेलिंग बताकर यह खिताब जीता है। उसके साथ ही उन्होंने 50,000 डॉलर (41 लाख रु.) का नकद इनाम भी मिला है।

us spelling bee winner 2023: देव शाह ने इससे पहले 2019 और 2021 में भी यूस की  स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। पिछले 24 वर्षों में साउथ एशिया की विरासत के रूप में वह यूएस स्पेलिंग बी के 22वें विजेता हैं। फ्लोरिडा निवासी 14 वर्ष के देव शाह ने अमेरिकाके मैरीलैंड प्रतियोगिता जीतने के बाद कहा कि ये सच है यकीन नहीं हो रहा है। मेरे पैर अभी भी कांप रहे हैं। प्रतियोगिता में वर्जीनिया की रहने वाली 14 वर्षीय शार्लेट वाल्श दूसरे स्थान पर रहीं।

ये भी पढ़ें. Google Quiz On Mangoes : आम को लेकर गूगल ने पूछा ऐसा सवाल, 99 प्रतिशत लोग हो जाएंगे फेल

Psammophile शब्द का आंसर देकर जीती US Spelling BEE 2023
देव शाह ने Psammophile शब्द का अंसार देकर यह प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। इस शब्द को डिफाइन करते हुए देव ने बताया कि यह एक ऐसा क्रिएचर है जो केवल रेतीले इलाकों में पाया जाता है। सैम्मो का अर्थ है रेत।

ये भी पढ़ें. मुस्लिम छात्रों ने जीता Ramayana Quiz, कहा- हर भारतीय को पढ़ना चाहिए रामायण, यह है हमारी संस्कृति का हिस्सा

indian origin boy dev shah won us spelling bee 2023: देव के माता पिता हुए इमोशनल
दुनिया भर के 11 मिलियन पार्टिसिपेंट्स ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। इनमें से देव 11 फाइनलिस्ट में से एक थे। मंगलवार से शुरुआत राउंड में कई सवाल हुए। इसके बाद क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल राउंड में पार्टिसिपेंट्स शॉर्ट लिस्ट होते गए। 

us spelling bee updates: 1925 में नेशनल स्पेलिंग बी की शुरुआत हुई थी। इसमें हर सार भारतीय-अमेरिकी स्टूडेंट्स ने अपनी छाप छोड़ी है। आठवीं क्लास तक के स्टू़डेंट्स इस कॉम्प्टीशन में भाग ले सकते हैं। स्पेलिंग बी को 2020 में निरस्त कर दिया गया था लेकिन नियमों में कुछ चेंजेज के बाज 2021 से इसे फिर शुरू कर दिया गया है। टेक्सास की आठवीं क्लास की स्टूडेंट हरिनी लोगान ने 2022 में एक अन्य भारतीय मूल के अमेरिकी निवासी विक्रम राजू को हराकर प्रतियोगिता जीती थी।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

ट्रेन का हॉर्न vs शेर की दहाड़: कौन ज्यादा दूर तक सुनाई देती है, जवाब जान दंग रह जाएंगे
CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद