
DFCCIL Recruitment 2025: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) ने 2025 में विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में जूनियर मैनेजर, एक्जीक्यूटिव और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के कुल 642 पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 16 फरवरी 2025 तक DFCCIL की आधिकारिक वेबसाइट dfccil.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में सुधार का मौका भी मिलेगा। अगर आप आवेदन में कोई सुधार करना चाहते हैं तो इसके लिए 23 फरवरी से 27 फरवरी 2025 तक का समय दिया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित जरूरी डिटेल जानने के लिए आगे पढ़ें।
ये भी पढ़ें- जर्मन नाई का पोता डोनाल्ड ट्रंप कैसे बना राष्ट्रपति, क्या करते थे पिता
यह भर्ती प्रक्रिया दो कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 1 और CBT 2) के साथ-साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट पर आधारित होगी। MTS पद के लिए PET भी आयोजित की जाएगी, जबकि जूनियर मैनेजर और एक्जीक्यूटिव के लिए PET की आवश्यकता नहीं है।
ये भी पढ़ें- ऑटो ड्राइवर की बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर, आयशा अंसारी की MPPSC में शानदार सफलता
ये भी पढ़ें- MPPSC 2022: किसान से लेकर फेरीवाले के बेटे तक, इनकी मेहनत ने बदल दी किस्मत
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi