DU, JNU, BHU, BBAU PhD Entrance Test 2023 रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई, नोटिफिकेशन डिटेल्स

Published : Sep 13, 2023, 03:57 PM IST
DU JNU BHU BBAU PhD entrance test 2023 Registration date extended

सार

DU, JNU, BHU, BBAU PhD entrance test 2023 रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी गई है। अब कैंडिडेट्य के पास 22 सितंबर, 2023 तक आवेदन करने का मौका है।

DU, JNU, BHU, BBAU PhD entrance test 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने डीयू, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, बीबीएयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी है। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) और बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) की सामान्य पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 22 सितंबर, 2023 को बंद हो जाएगी। अंतिम शुल्क भुगतान का समय भी 22 सितंबर 2023 तक बढ़ा दिया गया है। बता दें कि यह दूसरी बार है जब रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाई गई है।

DU, JNU, BHU, BBAU PhD entrance test 2023: 23 सितंबर को खुलेगी करेक्शन विंडो

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, करेक्शन विंडो अब 23 सितंबर को खुलेगी और 24 सितंबर, 2023 को बंद हो जाएगी। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • phd-entrance.samarth.ac.in पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन पेज खोलें, डिटेल दर्ज करें और सबमिट करें। आपका लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट हो जाएगा.
  • लॉग इन करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • डॉक्यूमेंट अपलोड करें, फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज सुरक्षित रखें।

DU, JNU, BHU, BBAU PhD entrance test 2023: एग्जाम पैटर्न

पीएचडी प्रवेश परीक्षा में, भाषा के पेपर को छोड़कर, इस परीक्षा में प्रश्न पत्रों का माध्यम अंग्रेजी होगा। कुल 100 एमसीक्यू के लिए परीक्षा कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी, जिसका उत्तर 3 घंटे या 180 मिनट में देना होगा। पेपर में दो खंड होंगे - खंड 1 रिसर्च मेथोडोलॉजी पर और खंड 2 सब्जेक्ट स्पेसिफिक होगा। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

DU, JNU, BHU, BBAU PhD entrance test 2023: नोटिफिकेशन यहां चेक करें

ये भी पढ़ें

अंबानी फैमिली की कंबाइड सैलरी से भी ज्यादा है इस भारतीय का वेतन

RBI Assistant 2023 नोटिफिकेशन जारी, 450 पदों के लिए Opportunities.rbi.org.in पर करें आवेदन, डायरेक्ट लिंक, डिटेल्स

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर