ECIL Recruitment 2024: 1100 जूनियर टेक्नीशियन ग्रेड II पोस्ट के लिए करें आवेदन, योग्यता समेत पूरी डिटेल

Published : Jan 12, 2024, 05:55 PM IST
ECIL Recruitment 2024

सार

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से कॉन्ट्रैक्ट पर जूनियर टेक्नीशियन (ग्रेड- II) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार www.esil.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

ECIL Recruitment 2024: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर जूनियर तकनीशियन (ग्रेड- II) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.esil.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण डिटेल आगे पढ़ें।

ईसीआईएल भर्ती 2024 वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान कॉन्ट्रैक्ट (ग्रेड II) पदों पर 1100 जूनियर तकनीशियनों की भर्ती के लिए चलाया जा रहा है।

ईसीआईएल भर्ती 2024 आयु सीमा

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।

ईसीआईएल भर्ती 2024 शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार को एक साल की अप्रेंटिसशिप के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक / इलेक्ट्रीशियन / फिटर के ट्रेडों में आईटीआई (2 वर्ष) उत्तीर्ण होना चाहिए और योग्यता आईटीआई + अप्रेंटिसशिप के बाद) के बाद न्यूनतम एक साल का अनुभव ( होना चाहिए।

ईसीआईएल भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया

ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में दिए गए डिटेल के आधार पर उम्मीदवारों को प्रोविजनली शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

ईसीआईएल भर्ती 2024 आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.esil.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लिंक पर क्लिक करें, “जेटीसी (ग्रेड- II) पोस्ट के लिए आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।”
  • स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
  • एप्लीकेशन फार्म भरें।
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

ECIL Recruitment 2024 Direct link to apply

ये भी पढ़ें

12th फेल एक्टर विक्रांत मैसी कितने पढ़े-लिखे हैं, डिग्री

डेनमार्क के रॉयल पावर कपल फ्रेडरिक और मैरी कौन हैं? सिंहासन पर बैठेंगे

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!