GATE 2025: एडमिट कार्ड जारी, यहां जानें पूरी डिटेल्स और डाउनलोड करने का तरीका

Published : Jan 07, 2025, 04:56 PM ISTUpdated : Jan 07, 2025, 04:57 PM IST
GATE 2025 exam dates IIT Roorkee

सार

GATE 2025 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिये गये हैं। परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए Link नीचे उपलब्ध है।

GATE 2025 Admit Card: IIT रुड़की ने GATE 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब GATE 2025 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। GATE 2025 परीक्षा का आयोजन 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को किया जाना है। परीक्षा की कुल समय अवधि तीन घंटे है।

GATE 2025 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

स्टेप 1: GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2: "Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 4: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट लें।

GATE 2025 Admit Card Direct Link to Download

GATE 2025 परीक्षा का शेड्यूल

GATE 2025 की परीक्षा दो सेशन में होगी-

मॉर्निंग सेशन: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।

आफ्टरनून सेशन: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक।

परीक्षा की अवधि: 3 घंटे।

यह परीक्षा 30 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार एक या दो विषयों में परीक्षा दे सकते हैं।

एडमिट कार्ड में क्या-क्या चेक करें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार को निम्नलिखित डिटेल्स जरूर चेक कर लेनी चाहिए-

  • नाम और माता-पिता के नाम: सही स्पेलिंग होनी चाहिए।
  • फोटो और सिग्नेचर: साफ और मैचिंग होने चाहिए।
  • परीक्षा केंद्र और टाइमिंग: सुनिश्चित करें कि परीक्षा केंद्र और समय सही लिखा हो।
  • विषय संयोजन (Paper Combination): वही विषय हों जो आवेदन करते समय चुने गए थे।
  • यदि एडमिट कार्ड में कोई गलती हो, तो तुरंत IIT रुड़की से संपर्क करें।

फोन: 01332-284531

ईमेल: helpdesk.gate@iitr.ac.in

ये भी पढ़ें- पुलकित केजरीवाल का CBSE बोर्ड मार्क्स, IIT बीटेक के बाद कर रहे ये काम

GATE 2025 के क्वेश्चन टाइप

परीक्षा में इस प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे-

  • MCQ (Multiple Choice Questions): एक सही उत्तर।
  • MSQ (Multiple Select Questions): एक या अधिक सही उत्तर।
  • NAT (Numerical Answer Type): वर्चुअल कीपैड से उत्तर दर्ज करना होगा।

GATE का महत्व और इतिहास

पहली बार GATE परीक्षा 26 फरवरी 1983 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का उद्देश्य IIT और IISc जैसे संस्थानों में MTech में दाखिले के लिए छात्रों का चयन करना है।

ये भी पढ़ें- कौन हैं अनिता आनंद? बन सकती हैं कनाडा की अगली PM, जानिए इंडिया कनेक्शन

GATE 2025 अंक वितरण (Marking Scheme)

कुछ विषयों में अंक इस प्रकार बांटे गए हैं:

  • जनरल एप्टीट्यूड: 15 अंक
  • विषय के प्रश्न: 85 अंक
  • कुल: 100 अंक

कौन से संस्थान GATE स्कोर स्वीकार करते हैं?

  • IISc बेंगलुरु
  • IIT बॉम्बे
  • IIT दिल्ली
  • IIT गुवाहाटी
  • IIT कानपुर
  • IIT खड़गपुर
  • IIT मद्रास
  • IIT रुड़की

ये भी पढ़ें- CBSE जूनियर असिस्टेंट और सुपरिंटेंडेंट भर्ती 2025: ₹1 लाख तक सैलरी, 200+ वैकेंसी

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर