WBBSE 10 Class Results 2023: लड़कियों ने मारी बाजी, 3.76 छात्राएं पास...लड़के पीछे

WBBSE 10 Class Results 2023: पश्चिम बंगाल बोर्ड की ओर से इस बार जारी 10वीं के परिणाम में लड़कियां ने बाजी मार ली है। 10वीं में लड़कों की अपेक्षा लड़कियां अधिक पास हुई हैं। हालांकि पिछले वर्ष लड़कों का पास प्रतिशत अधिक था।

Yatish Srivastava | Published : May 19, 2023 8:37 AM IST

एजुकेशन डेस्क। पश्चिम बंगाल बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट की घोषणा कर दी है। इस बार कुल 88.8 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इसके साथ ही लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली है. लड़कियों का रिजल्ट लड़कों की अपेक्षा बेहतर गया है। इस बार दसवीं की परीक्षा में 5.65 लाख स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इनमें कुल 3.76 लाख छात्राएं पास हुई हैं जबकि 3.06 लाख छात्रों ने भी सफलता हासिल की है. इसके साथ ही वर्ष 2022 में लड़कों का पास प्रतिशत 88.59 रहा था जबकि 85.0% प्रतिशत लड़कियां पास हुई थीं। 

girls result in class 10th wbbse फेल स्टूडेंट्स दे सकेंगे कंपार्टमेंट एग्जाम
पश्चिम बंगाल 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एक या दो विषयों में फेल होने वाले स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट एग्जाम दे सकते हैं। कम्पार्टमेंट एग्जाम जून 2023 में आयोजित की जाएगी। पश्चिम बंगाल कक्षा 10 वीं के लिए कम्पार्टमेंट परीक्षा के परिणाम जुलाई 2023 में अस्थायी रूप से जारी हो जाएंगे। कंपार्टमेंट एग्जाम की डेट बोर्ड की ओर से घोषित की जाएंगी। 

ये भी पढ़ें. WB Board Class 10th Result 2023 : हाईस्कूल का परिणाम घोषित, 88.8% पास...स्टूडेंट्स यहां करें चेक

boys results in class 10th wbbse 2023: स्टू़डेंट्स स्कूल से कलेक्ट करें ओरिजनल मार्कशीट

बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर वेस्ट बंगाल दसवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स वेबसाइट से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। स्टूडेंट्स इस बात को जरूर ध्यान में रखें कि वेबसाइट से उन्हें सिर्फ प्रोविजनल मार्कशीट मिलती है और ओरिजनल मार्कशीट के लिए उन्हें स्कूल से संपर्क करना होगा. सभी डॉक्टूमेंट्स लेकर वह स्कूल की ओर से बताई गई डेट पर जाएं और अपनी ओरिजनल मार्कशीट कलेक्ट करें। स्कूल की ओर से जारी की गई मार्कशीट ही सभी जगह पर मान्य होगी। 

ये भी पढ़ें. WB Class 10th Toppers List 2023 : दसवीं में देवदत्त मांझी ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स लिस्ट

WBBSE 10 Class Results 2023: मार्क्स से संतुष्ट न होने पर स्क्रूटनी का फार्म भरें 
जिन स्टूडेंट्स को किसी सब्जेक्ट्स में कम मार्क्स मिले हैं और अपने नंबर से संतुष्ट नहीं हैं तो वह स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन दे सकता है। स्टूडेंट्स को हर सब्जेक्ट के लिए अलग-अलग फीस देनी होगी।

Share this article
click me!