गूगल ट्रांसलेट में बड़ा बदलाव: अब यूजर सीख सकेंगे नई-नई भाषाएं, AI बनेगा पर्सनल टीचर

Published : Aug 28, 2025, 01:54 PM IST
Google Translate language learning AI feature

सार

Google Translate New Update 2025: गूगल ट्रांसलेट का नया फीचर अब यूजर्स को नई भाषाएं सीखने का मौका देगा। AI की मदद से अब हर यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से नई भाषाएं सीख सकेगा। इसमें बेसिक से लेकर एडवांस लेवल तक की ट्रेनिंग मिलेगी। जानिए इसकी खास बातें।

Google Translate New Feature 2025: आज के समय में नई भाषा सीखना सिर्फ शौक नहीं रहा, बल्कि करियर और पर्सनल ग्रोथ दोनों के लिए जरूरी हो गया है। पहले जहां लोग इसके लिए कोचिंग सेंटर या ऑनलाइन कोर्स का सहारा लेते थे, वहीं अब टेक्नोलॉजी इस काम को और आसान बना रही है। वहीं गूगल भी अपने Translate ऐप में ऐसा नया फीचर जोड़ने जा रहा है, जिससे यूजर घर बैठे AI की मदद से नई भाषा सीख पाएंगे। यह फीचर आने के बाद गूगल ट्रांसलेट सीधे Duolingo जैसे पॉपुलर लैंग्वेज लर्निंग ऐप्स को टक्कर देगा।

गूगल ट्रांसलेट के नए फीचर से कैसे होगी लैंग्वेज की पढ़ाई?

गूगल ट्रांसलेट का यह फीचर पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बेस्ड है। ऐप पहले यूजर से यह पूछेगा कि वह कौन सी भाषा क्यों सीखना चाहता है, जैसे नौकरी, पढ़ाई या ट्रैवल के लिए। इसके बाद AI उस हिसाब से एक पर्सनल कोर्स तैयार करेगा। ऐप में प्रैक्टिस बटन मिलेगा, जहां से यूजर अपनी स्किल टेस्ट कर सकेगा। रिजल्ट के आधार पर उसे बेसिक, इंटरमीडिएट और एडवांस लेवल में से सही लेवल चुनने का ऑप्शन मिलेगा। अगर कोई पहले से भाषा जानता है, तो उसे बेसिक से शुरू करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरह हर यूजर के लिए एक अलग और आसान लर्निंग प्रोग्राम तैयार होगा।

कब मिलेगा ये नया फीचर?

गूगल ने इस फीचर को अभी एंड्रॉइड और iOS बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू किया है। शुरुआत में English बोलने वाले यूजर्स स्पेनिश और फ्रेंच सीख सकेंगे। वहीं French, Spanish और Portuguese बोलने वाले यूजर्स को इंग्लिश सीखने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें- सिर्फ 10 सेकेंड में इंटरव्यू में बनाएं पक्का इम्प्रेशन, 5 आसान टिप्स

गूगल ट्रांसलेट में अब 70 से ज्यादा भाषाओं में लाइव ट्रांसलेशन भी

गूगल ट्रांसलेट में सिर्फ नया लर्निंग फीचर ही नहीं आ रहा है, बल्कि इसमें Live Translation भी जोड़ा गया है। इसकी मदद से दो अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोग आसानी से आपस में बातचीत कर पाएंगे। अभी यह फीचर 70 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिनमें अरबी, फ्रेंच, हिंदी, कोरियन, स्पेनिश और तमिल भी शामिल हैं। नए फीचर आने के बाद गूगल ट्रांसलेट सिर्फ ट्रांसलेशन ऐप नहीं रहेगा, बल्कि यह आपका AI लैंग्वेज टीचर भी बन जाएगा।

ये भी पढ़ें- Gen Z के लिए 2025 में ये हैं सुपरहिट करियर ट्रेंड्स

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर