GSEB HSC Result 2024: गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस, जेनरल स्ट्रीम रिजल्ट जारी, पास प्रतिशत, Direct Link चेक करें

Published : May 09, 2024, 12:31 PM IST
GSEB HSC Result 2024

सार

GSEB HSC Result 2024: जीएसईबी एचएससी विज्ञान, सामान्य स्ट्रीम (आर्ट्स) रिजल्ट gseb.org पर उपलब्ध हैं। जीएसईबी एचएससी रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है।

GSEB HSC Result 2024: गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज, 9 मई को घोषित कर दिए गये हैं। जीएसईबी एचएससी विज्ञान, सामान्य स्ट्रीम (आर्ट्स) रिजल्ट gseb.org पर उपलब्ध हैं। बता दें कि इस साल, कुल 1.1 लाख छात्रों ने गुजरात बोर्ड जीएसईबी कक्षा 12 साइंस की परीक्षा दी है, जबकि सामान्य स्ट्रीम में 3.5 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। जीएसईबी एचएससी रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है।

GSEB HSC Result 2024 Direct Link

GSEB HSC Result 2024: कैसे चेक करें

  • जीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध साइंस, सामान्य स्ट्रीम लिंक के लिए जीएसईबी गुजरात एचएससी 12वीं परिणाम 2024 पर क्लिक करें।
  • लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपके रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
  • अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

GSEB HSC Result 2024: कहां चेक करें

गुजरात बोर्ड एचएससी रिजल्ट 2024 उम्मीदवारों के लिए जीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर उपलब्ध है।

फोन करके भी जान सकते हैं अपना रिजल्ट

ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के अलावा, जीएसईबी के पास अपने फोन का उपयोग करके इसे एक्सेस करने का विकल्प भी है। इसके लिए उन्हें 6357300971 नंबर पर फोन करना होगा।

जीएसईबी गुजरात बोर्ड एचएससी 12वीं रिजल्ट 2024: ग्रुप ए का पास प्रतिशत 90.11%

जीएसईबी गुजरात बोर्ड एचएससी 12वीं परीक्षा 2024 में ग्रुप ए में 38,828 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया और 38,761 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। ग्रुप ए का पास प्रतिशत 90.11% रहा।

जीएसईबी गुजरात बोर्ड एचएससी 12वीं रिजल्ट 2024: ग्रुप बी में 78.34% छात्र पास

जीएसईबी गुजरात बोर्ड एचएससी 12वीं परीक्षा 2024 ग्रुप बी में, 72,567 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 72,352 परीक्षा में शामिल हुए। इस ग्रुप का पास प्रतिशत 78.34% रहा। इसके अतिरिक्त, संयुक्त ग्रुप ए+बी कैटेगरी में 19 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया और परीक्षा दी, जिनका पास प्रतिशत 68.42% रहा।

जीएसईबी एचएससी रिजल्ट 2024: सामान्य स्ट्रीम में 91.84% रिजल्ट

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसएचएसईबी) कक्षा 12 सामान्य स्ट्रीम में 91.84% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा में बैठने वाले 3,78,268 छात्रों में से 3,47,738 ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की है। सामान्य स्ट्रीम में कुल 3,79,759 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।

जीएसईबी एचएससी रिजल्ट 2024: सामान्य स्ट्रीम का जेंडर वाइज रिजल्ट

सामान्य स्ट्रीम के लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 89.45%

सामान्य स्ट्रीम की लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 94.36%

GSEB HSC Result 2024: साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट

इस साल साइंस स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 82.45% है। परीक्षा में कुल 1,30,650 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से 91,625 उम्मीदवार परीक्षा में पास हुए।

GSEB HSC Result 2024: साइंस स्ट्रीम का जेंडर वाइज रिजल्ट

साइंस स्ट्रीम के लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 82.53%

साइंस स्ट्रीम की लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 82.35%

ये भी पढ़ें

सावित्री जिंदल के पोते पार्थ हजारों करोड़ के मालिक,जानिए क्या करते हैं

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10, 12 रिजल्ट 2024 कुछ ही देर में,जानें कैसे चेक करें

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

किस देश के राष्ट्रपति को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी?
प्रोफेशनल्स व टीचर्स अब आसानी से सीख पाएंगे AI, OpenAI ने लॉन्च किया सर्टिफिकेशन कोर्स