ICMAI CMA जून 2026 रिजल्ट जारी होते ही हजारों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया। किसने मारी टॉप रैंक, कितना रहा पास प्रतिशत और कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड? जानिए पूरी जानकारी।
ICMAI CMA Result 2026: द इंस्टीट्यूट ऑफ़ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (ICMAI) ने 5 अगस्त 2026 को CMA इंटरमीडिएट और फ़ाइनल जून 2026 परीक्षा के नतीजों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल लाखों उम्मीदवारों का लंबा इंतज़ार अब खत्म हो चुका है। परिणाम संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर लाइव कर दिए गए हैं, जहाँ छात्र अपने 11-अंकों के रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड
इस परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में कम से कम 40% अंक और कुल मिलाकर 50% एग्रीगेट अंक हासिल करने अनिवार्य थे। परीक्षा का आयोजन 11 जून से 18 जून 2026 के बीच किया गया था। छात्र इन आसान चरणों का पालन करके अपना रिज़ल्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद 'एग्जामिनेशन' टैब के तहत 'icmai result' लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी परीक्षा-'CMA Inter' या 'CMA Final'-का चयन करें।
- अपना 11-अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर "View Result" पर क्लिक करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
ये भी पढ़ें… लाल सागर में भारतीय जहाज़ पर हमला! डूबने से पहले क्या हुआ, 13 नाविक कैसे बचे?
CMA फ़ाइनल जून 2026: टॉप 3 टॉपर्स और ऑल इंडिया रैंकर्स
रिजल्ट के साथ ही ICMAI ने जून 2026 सेशन की मेरिट सूची और ऑल इंडिया टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। CMA फ़ाइनल परीक्षा में गुंटूर के मोक्षित वामसी कृष्ण मट्टुपल्ली ने देश भर में पहला स्थान (AIR 1) हासिल कर बाजी मारी है।
शीर्ष 3 फ़ाइनल टॉपर्स:
- रैंक 1: मोक्षित वामसी कृष्ण मट्टुपल्ली (गुंटूर)
- रैंक 2: राहुल कैलास भोईर (नवी मुंबई)
- रैंक 3: वन्नेमरेड्डी हेमंथ (गुंटूर)
इसके अलावा गुरकीरत सिंह भंगू (भिलाई) ने रैंक 4 और चोरावाला प्रथमकुमार (सूरत) ने रैंक 5 हासिल की है। टॉप 10 सूची में जयपुर की विशाखा अग्रवाल (रैंक 6) भी शामिल हैं। संस्थान जल्द ही विस्तृत पास प्रतिशत डेटा भी जारी करेगा।
11 से 18 जून तक हुई थी परीक्षा
ICMAI ने CMA इंटर और फाइनल जून 2026 परीक्षा का आयोजन 11 से 18 जून के बीच किया था। लाखों उम्मीदवारों को लंबे समय से नतीजों का इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है। संस्थान ने रिजल्ट के साथ मेरिट सूची और टॉपर्स की जानकारी भी जारी की है। जिन अभ्यर्थियों को अपने अंकों से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी चाहिए, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन और स्कोरकार्ड का मिलान करने की सलाह दी गई है। आगे की प्रक्रिया और महत्वपूर्ण अपडेट के लिए उम्मीदवार समय-समय पर ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
ये भी पढ़ें…क्या बिना इंश्योरेंस अब नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल? सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश का असर


