राष्ट्रपति ने खेल पुरस्कार 2025 प्रदान किए। कई खिलाड़ियों को अर्जुन व द्रोणाचार्य पुरस्कार मिले। तेंजिंग नॉर्गे साहस पुरस्कार 2024 भी दिए गए। पुणे के आर्मी पैरालंपिक नोड को खेल प्रोत्साहन पुरस्कार मिला।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 प्रदान किए। इस दौरान देश के कई खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और साहसिक खेलों से जुड़े लोगों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर, प्रियंका गोस्वामी और मोहम्मद अजमल को अर्जुन पुरस्कार दिया गया। शतरंज खिलाड़ी विदित संतोष गुजराती और दिव्या देशमुख भी इस सम्मान से नवाजे गए। वहीं, द्रोणाचार्य पुरस्कार पाने वाले प्रशिक्षकों में परवीर सिंह, छोटे लाल यादव, नेहा नंदकुमार चव्हाण, वीरेंद्र कुमार और धर्मेंद्र सिंह यादव शामिल रहे। समारोह में तेंजिंग नॉर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार 2024 भी प्रदान किए गए। पर्वतारोही बलजीत कौर और स्कालजांग रिग्जिन सहित कई साहसी प्रतिभाओं को सम्मान मिला। आर्मी पैरालंपिक नोड, पुणे को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। देखिए राष्ट्रपति भवन से समारोह की तस्वीरें।

YouTube video player