PM मोदी ने बेंगलुरु में पिंक लाइन मेट्रो का उद्घाटन किया। उन्होंने डीके शिवकुमार के साथ इसे हरी झंडी दिखाई। PM ने खुद टिकट खरीदकर मेट्रो में सफर भी किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में नम्मा मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया। इस दौरान एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला। फ्लैग ऑफ के वक्त प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार का हाथ अपनी ओर खींच लिया और दोनों नेताओं ने एक साथ मेट्रो को हरी झंडी दिखाई। इस पल पर डी.के. शिवकुमार हंसते नजर आए। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने खुद मेट्रो का टिकट खरीदा और तावरेकेरे से IIM बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन तक सफर किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री और अन्य नेता भी मौजूद रहे। पिंक लाइन के उद्घाटन के साथ बेंगलुरु के मेट्रो नेटवर्क को नया विस्तार मिला है। लेकिन इस कार्यक्रम की राजनीतिक तस्वीरों और मोदी-शिवकुमार के बीच दिखे सहज अंदाज ने भी लोगों का ध्यान खींचा। देखिए, उद्घाटन के दौरान के खास पल।













