Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट की तकनीकी खराबी से दुनियाभर में Outlook, Teams और Microsoft 365 सेवाएं प्रभावित हुईं। भारत में दिल्ली से स्पाइसजेट की 3 फ्लाइट रद्द और 2 में देरी हुई। जानिए सर्वर डाउन होने की वजह और इसका कितना बड़ा असर पड़ा और ताजा अपडेट।

Microsoft Outage UpDate : माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सेवाओं में आई एक भयंकर वैश्विक तकनीकी खराबी ने भारत समेत दुनिया भर में कोहराम मचा दिया है। पिछले 12 घंटों से अधिक समय से आउटलुक और टीम्स जैसी जरूरी सेवाएं ठप हैं, जिससे करोड़ों यूजर्स और लाखों कंपनियों का कामकाज पूरी तरह से रुक गया है। ईमेल भेजने से लेकर ऑनलाइन मीटिंग और क्लाउड पर फाइल सेव करने तक कई जरूरी सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इसका असर भारत की हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। शुक्रवार सुबह दिल्ली से स्पाइसजेट की तीन उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि दो फ्लाइट्स में देरी हुई। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक सॉफ्टवेयर अपडेट की गड़बड़ी से दुनिया की इतनी बड़ी डिजिटल व्यवस्था कैसे प्रभावित हो गई?

Microsoft Services Down: Outlook से Teams तक कई सेवाएं ठप

माइक्रोसॉफ्ट की कई लोकप्रिय सेवाओं में एक साथ परेशानी सामने आई। इनमें शामिल हैं:

  • Outlook: ईमेल भेजने और प्राप्त करने में दिक्कत।
  • Microsoft Teams: ऑनलाइन मीटिंग और चैट प्रभावित।
  • SharePoint: फाइल शेयरिंग में परेशानी।
  • Copilot 365: AI आधारित सेवाओं पर असर।
  • Defender और Exchange Online: साइबर सुरक्षा और ईमेल सेवाएं प्रभावित।

Delhi Flight Cancelled: माइक्रोसॉफ्ट की खराबी से हवाई सेवाओं पर असर

  • स्पाइसजेट ने दिल्ली-पुणे, दिल्ली-लेह और दिल्ली-मुंबई की तीन उड़ानें रद्द कीं।
  • दरभंगा और मुंबई जाने वाली दो फ्लाइट्स में देरी हुई।
  • दिल्ली एयरपोर्ट, इंडिगो और अकासा एयर ने यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी।
  • एयर इंडिया ने स्पष्ट किया कि उसके उड़ान संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है।

Microsoft Outage Reason: आखिर क्यों ठप हुआ सिस्टम?

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, एक गलत सॉफ्टवेयर अपडेट इस गड़बड़ी की वजह बना। कंपनी ने साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका से इनकार किया है। खराबी ठीक करने के लिए किए गए शुरुआती बदलाव सफल नहीं हुए। अब कंपनी दूसरे तकनीकी विकल्पों की टेस्टिंग कर रही है।

1.40 लाख शिकायतें, 74 देशों तक पहुंचा असर

  • डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, भारतीय समयानुसार गुरुवार रात 9:45 बजे आउटेज शुरू हुआ।
  • एक घंटे के भीतर 74 देशों में इसका असर सामने आया।
  • गुरुवार रात 11:30 बजे तक Outlook को लेकर 1.40 लाख से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं।
  • स्कूलों, अस्पतालों, सरकारी कार्यालयों और कंपनियों का काम भी प्रभावित हुआ।
Scroll to load tweet…

43 करोड़ यूजर्स, फिर भी बार-बार क्यों बिगड़ रहा सिस्टम?

दुनियाभर में 43 करोड़ से ज्यादा लोग Microsoft 365 ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। करीब 30 से 40 लाख कंपनियां अपने कामकाज के लिए इस प्लेटफॉर्म पर निर्भर हैं। पिछले कुछ वर्षों में 2023 से जुलाई 2025 तक माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में छह बड़ी तकनीकी गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं।

ऑस्ट्रेलियाई साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ ट्रॉय हंट के मुताबिक, ऐसी खराबी का असर केवल ईमेल या मीटिंग तक सीमित नहीं रहता। ऑनलाइन खरीदारी, OTP वेरिफिकेशन, अकाउंट बनाने और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच भी बाधित हो सकती है। यही वजह है कि माइक्रोसॉफ्ट की इस तकनीकी खराबी ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि दुनिया की डिजिटल व्यवस्था कितनी हद तक कुछ बड़ी टेक कंपनियों पर निर्भर हो चुकी है।