Nvidia के नए CEO की तलाश शुरू हो गई है। जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे के बाद संजय मेहरोत्रा, निकेश अरोड़ा और थॉमस कुरियन के नाम चर्चा में हैं। जानिए कौन हैं ये भारतीय मूल के टेक दिग्गज और टिम कुक का नाम क्यों आया?

Nvidia Next CEO Race: चिप जगत की सबसे बड़ी कंपनी एनवीडिया (Nvidia) में एक युग का अंत हो गया है। चीनी जासूस और अन्य अफेयर विवादों के बीच संस्थापक जेन्सेन हुआंग ने गुरुवार (12 नवंबर 2026) को CEO पद से इस्तीफा दे दिया। अब इस 4.5 ट्रिलियन डॉलर के साम्राज्य की कमान संभालने के लिए नए बॉस की तलाश शुरू हो गई है, जिसमें तीन भारतीय दिग्गजों के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। फिलहाल कंपनी की CFO कोलेट क्रेस अंतरिम CEO की जिम्मेदारी संभालेंगी।

Nvidia New CEO: भारतीय मूल के तीन दावेदार कौन?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनवीडिया स्थायी CEO की नियुक्ति के लिए आंतरिक और बाहरी दोनों विकल्पों पर विचार कर रही है। संभावित नामों में शामिल हैं:

  • संजय मेहरोत्रा: माइक्रोन टेक्नोलॉजी (Micron) के मौजूदा सीईओ संजय मेहरोत्रा इस दौड़ में मजबूत दावेदार हैं। इससे पहले उन्होंने सैनडिस्क (SanDisk) की सह-स्थापना की थी और मेमोरी चिप इंडस्ट्री में उनका लंबा अनुभव है।
  • निकेश अरोड़ा: साइबर सुरक्षा कंपनी पालो ऑल्टो नेटवर्क्स के सीईओ निकेश अरोड़ा भी दावेदारों की लिस्ट में हैं। वे गूगल और सॉफ्टबैंक जैसे ग्लोबल दिग्गजों में शीर्ष पदों पर काम कर चुके हैं।
  • थॉमस कुरियन: गूगल क्लाउड (Google Cloud) के सीईओ थॉमस कुरियन का नाम भी तेजी से उभरा है। ओरेकल में दो दशक से ज्यादा काम करने के बाद उन्होंने गूगल क्लाउड को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

Colette Kress बनीं अंतरिम CEO

एनवीडिया ने 12 नवंबर को हुआंग के इस्तीफे की पुष्टि की। कंपनी की कार्यकारी उपाध्यक्ष और CFO कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO बनाया गया है। बोर्ड ने स्थायी उत्तराधिकारी चुनने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है और आंतरिक-बाहरी उम्मीदवारों पर विचार करेगा।

ट्रंप ने सुझाया टिम कुक का नाम, कंपनी के अंदर भी विकल्प

  • इनसाइडर दावेदार: बाहरी उम्मीदवारों के अलावा कंपनी की अंतरिम सीईओ और सीएफओ कोलेट क्रेस्स और वाइस प्रेसिडेंट इयान बक (जिन्होंने CUDA सॉफ्टवेयर बनाया) भी रेस में शामिल हैं।
  • ट्रंप की पसंद टिम कुक: इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एप्पल के सीईओ टिम कुक का नाम सुझाकर सबको चौंका दिया। ट्रंप ने कहा कि टिम कुक ने बिजनेस इतिहास में शानदार काम किया है और वे एनवीडिया चलाने के लिए सबसे बेहतरीन उम्मीदवार हो सकते हैं। दूसरी तरफ, हुआंग के कई कथित अफेयर्स की खबरों ने टेक जगत में हलचल मचा रखी है।
  • हुआंग का इस्तीफा एक विवाद के बीच आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में एक चीनी कारोबारी महिला से उनके कथित संबंधों और जासूसी के संदेह का जिक्र है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।