MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • Nvidia CEO Jensen Huang Resigns: टॉयलेट साफ करने से AI किंग बनने तक का सफर, फिर कैसे हुआ पतन?

Nvidia CEO Jensen Huang Resigns: टॉयलेट साफ करने से AI किंग बनने तक का सफर, फिर कैसे हुआ पतन?

Nvidia CEO Jensen Huang ने 33 साल बाद इस्तीफा क्यों दिया? टॉयलेट साफ करने और Denny's में वेटर की नौकरी से AI साम्राज्य खड़ा करने तक का सफर, अफेयर, चीनी जासूसी के आरोप और कंपनी की जांच के बीच विवाद की पूरी कहानी आखिर क्या है?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi | ANI
Published : Nov 13 2026, 08:04 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Jensen Huang ने क्यों छोड़ी CEO की कुर्सी?
Image Credit : X

Jensen Huang ने क्यों छोड़ी CEO की कुर्सी?

Jensen Huang Story: कभी बोर्डिंग स्कूल में टॉयलेट साफ करने और Denny's में वेटर की नौकरी करने वाले जेन्सेन हुआंग ने अपनी मेहनत से Nvidia को दुनिया की सबसे बड़ी AI कंपनियों में शामिल कर दिया। लेकिन 33 साल तक कंपनी की कमान संभालने के बाद उन्होंने अचानक CEO पद और बोर्ड से इस्तीफा दे दिया। कथित अफेयर, चीनी जासूसी के आरोप और आंतरिक जांच के बीच उनके इस्तीफे ने पूरी टेक इंडस्ट्री को चौंका दिया। जानिए संघर्ष से शिखर और फिर विवादों तक पहुंचने की पूरी कहानी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
टॉयलेट साफ करते थे जेन्सेन हुआंग, फिर कैसे बदली किस्मत?
Image Credit : X

टॉयलेट साफ करते थे जेन्सेन हुआंग, फिर कैसे बदली किस्मत?

1963 में ताइपे में जन्मे जेन्सेन हुआंग बचपन में थाईलैंड में रहे और बाद में अमेरिका चले गए। केंटकी के बोर्डिंग स्कूल में उन्हें बुलिंग झेलनी पड़ी और टॉयलेट तक साफ करने पड़े। किशोरावस्था में उन्होंने Denny's रेस्टोरेंट में वेटर का काम किया। इसके बाद ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और AMD जैसी कंपनी में चिप डिजाइन का अनुभव हासिल किया।

Related Articles

Related image1
Jensen Huang: चीनी जासूस से अफेयर मामले में डोनाल्ड ट्रंप ने किया एनवीडिया के CEO का बचाव
Related image2
Jensen Huang Viral Video: बेटी के सामने ऐलिस को Kiss करते दिखे Nvidia CEO, जानें पूरा मामला
37
Denny's की मेज पर बना 4.5 ट्रिलियन डॉलर का सपना
Image Credit : X

Denny's की मेज पर बना 4.5 ट्रिलियन डॉलर का सपना

साल 1993 में जेन्सेन हुआंग ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर महज 40 हजार डॉलर की शुरुआती पूंजी से Nvidia की स्थापना की। कंपनी ने GPU यानी ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट पर दांव लगाया। शुरुआत में इनका इस्तेमाल वीडियो गेम्स के ग्राफिक्स बेहतर बनाने के लिए होता था। लेकिन बाद में यही तकनीक AI की भारी गणनाओं की रीढ़ बन गई और Nvidia दुनिया की सबसे प्रभावशाली टेक कंपनियों में शामिल हो गई।

47
काली लेदर जैकेट बनी पहचान, 160 अरब डॉलर की संपत्ति
Image Credit : X

काली लेदर जैकेट बनी पहचान, 160 अरब डॉलर की संपत्ति

Nvidia की सफलता ने जेन्सेन हुआंग को वैश्विक टेक जगत का सुपरस्टार बना दिया। उनकी काली टी-शर्ट और लेदर जैकेट खास पहचान बन गई। फोर्ब्स के अनुमानों के मुताबिक, कंपनी में उनकी हिस्सेदारी के कारण उनकी निजी संपत्ति करीब 160 अरब डॉलर तक पहुंच गई। ताइवान से लेकर अमेरिका तक उनके प्रशंसकों की बड़ी संख्या है। कभी गुमनाम रहने वाले हुआंग अब दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में गिने जाने लगे।

57
चीन को AI चिप बेचने की जिद ने क्यों बढ़ाई मुश्किलें?
Image Credit : X

चीन को AI चिप बेचने की जिद ने क्यों बढ़ाई मुश्किलें?

Nvidia के कारोबार के साथ हुआंग का अमेरिकी राजनीति में प्रभाव भी बढ़ा। चीन को एडवांस्ड चिप बेचने पर अमेरिकी प्रतिबंधों का उन्होंने विरोध किया और इसे अमेरिकी उद्योग के लिए नुकसानदेह बताया। ट्रंप प्रशासन के साथ उनके संबंध भी चर्चा में रहे। दिसंबर 2025 में Nvidia को H200 चिप चीन को बेचने की अनुमति मिलने के बाद विवाद और बढ़ा। चीन के प्रति सख्त रुख रखने वाले अमेरिकी नेताओं ने कंपनी पर राष्ट्रीय सुरक्षा से ऊपर मुनाफे को रखने का आरोप लगाया।

67
एलिस हुआंग से कथित अफेयर और चीनी जासूसी का आरोप
Image Credit : X

एलिस हुआंग से कथित अफेयर और चीनी जासूसी का आरोप

अक्टूबर 2026 में अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों में एलिस हुआंग नाम की चीनी महिला के साथ जेन्सेन हुआंग के कथित संबंधों का खुलासा हुआ। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को संदेह था कि एलिस चीन के लिए जानकारी जुटा रही थीं। वह सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी Megaspeed से जुड़ी रही थीं, जिसने Nvidia के अरबों डॉलर के चिप खरीदे थे। हालांकि, जासूसी के आरोप साबित नहीं हुए हैं और चीन ने इन्हें निराधार बताते हुए खारिज कर दिया।

77
33 साल बाद Nvidia से विदाई, आखिर किसे मिली कमान?
Image Credit : X

33 साल बाद Nvidia से विदाई, आखिर किसे मिली कमान?

8 नवंबर 2026 को हुआंग ने कर्मचारियों को लिखे पत्र में पत्नी से बेवफाई स्वीकार करते हुए माफी मांगी। इसके बाद कंपनी ने उनके मामले की जांच शुरू की। 11 नवंबर को एक अन्य महिला अधिकारी से कथित संबंधों की रिपोर्ट भी सामने आई। आखिरकार 12 नवंबर को हुआंग ने CEO, अध्यक्ष और बोर्ड सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया। कंपनी ने CFO कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO बनाया है और स्थायी उत्तराधिकारी की तलाश शुरू कर दी है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
अमेरिका
चीन
 

Gold & Metal Rates

Loading rates…

All cities ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
13 November Top 10 News: सोनम वांगचुक पर पाबंदी, महंगाई का झटका और Microsoft Outage, 10 बड़े अपडेट
Recommended image2
Now Playing
ROHINI ACHARYA: 'सम्राट चौधरी का दिमाग घुटने में है', CM को लेकर बहुत कुछ बोल गईं रोहिणी आचार्य
Recommended image3
Now Playing
Owaisi-Azad News: '2027 में आएगा सियासी इंकलाब, यूपी में बनेगी मुस्लिम-दलित सरकार', क्या बोले मौलाना
Recommended image4
कौन है ये हिट एक्ट्रेस? जिसे AAP ने पंजाब में दिया विधायक का टिकट, इस सीट से लड़ेंगी चुनाव
Recommended image5
Now Playing
Kishtwar Attack: किश्तवाड़ में 2 SPO की हत्या! अब आतंकियों पर टूटेगा कहर? गरजीं शगुन परिहार!
Related Stories
Recommended image1
Jensen Huang: चीनी जासूस से अफेयर मामले में डोनाल्ड ट्रंप ने किया एनवीडिया के CEO का बचाव
Recommended image2
Jensen Huang Viral Video: बेटी के सामने ऐलिस को Kiss करते दिखे Nvidia CEO, जानें पूरा मामला
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved