Nvidia CEO Jensen Huang का ताइवान के रेस्तरां का वीडियो वायरल है। बेटी Madison Huang भी वहां मौजूद थीं। जानिए कौन हैं Alice Huang, अफेयर कबूलने और कथित जासूसी जांच से इस मामले ने क्यों पकड़ा तूल।

Jensen Huang Viral Video: टेक जगत की दिग्गज कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के CEO जेन्सेन हुआंग का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अफेयर की बात कबूलने के बाद अब उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे मामले में आग में घी डालने का काम किया है। ताइवान के एक रेस्तरां का यह वीडियो मई 2025 का बताया जा रहा है, जिसमें वे ऐलिस हुआंग के साथ बेहद करीब नजर आ रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उस वक्त उनकी बेटी भी वहीं मौजूद थी।

जेन्सेन हुआंग और ऐलिस हुआंग का वीडियो: रेस्तरां में बेटी ने ली तस्वीरें

  • वायरल वीडियो की सच्चाई: ताइवान के रेस्तरां में डिनर के दौरान जेन्सेन हुआंग, ऐलिस हुआंग के बेहद करीब दिखे। वीडियो में वे ऐलिस की कमर पर हाथ रखे और गाल पर चूमते नजर आ रहे हैं।
  • बेटी की मौजूदगी: उस समय उनकी बेटी मैडिसन हुआंग (जो एनवीडिया में सीनियर डायरेक्टर हैं) और उनका मंगेतर भी वहीं मौजूद थे। मैडिसन दोनों की तस्वीरें खींचती नजर आईं।
  • परिवार को थी जानकारी?: वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि क्या यह अफेयर परिवार के लिए एक 'खुला राज' था, जिसे सबने चुपचाप स्वीकार कर लिया था।
Scroll to load tweet…

चीनी जासूसी का शक: 4.8 अरब डॉलर की AI चिप्स डील पर उठे सवाल

  • कौन हैं ऐलिस हुआंग?: ऐलिस सिंगापुर की कंपनी 'मेगास्पीड' की पूर्व एग्जीक्यूटिव हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि उनके संबंध चीन के 'मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी' से हो सकते हैं।
  • बिचौलिए का आरोप: आशंका जताई जा रही है कि ऐलिस ने एनवीडिया और चीन के बीच मध्यस्थ का काम किया। 4.8 बिलियन डॉलर के एडवांस AI चिप्स ऑर्डर का कनेक्शन अलीबाबा से भी जोड़ा जा रहा है।
  • खुफिया जांच शुरू: एनवीडिया अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या उनके CEO को किसी विदेशी खुफिया ऑपरेशन के तहत निशाना बनाया गया था।

हुआंग ने कबूला अफेयर: 7.4 अरब डॉलर का झटका, फोर्ब्स रैंकिंग गिरी

  • पत्नी को दिया धोखा: 8 नवंबर को हुआंग ने कर्मचारियों को ईमेल भेजकर माना कि उन्होंने अपनी पत्नी (41 साल पुरानी शादी) को धोखा दिया है।
  • नेटवर्थ में भारी गिरावट: इस खुलासे के बाद बाजार खुलते ही 30 मिनट में हुआंग की संपत्ति 7.4 बिलियन डॉलर घट गई।
  • अरबपतियों की सूची में पिछड़े: फोर्ब्स की सूची में वे 8वें स्थान से खिसककर 10वें पायदान पर आ गए हैं, हालांकि कंपनी ने अब भी उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया है।