MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • Adani Group: अडाणी के बाद किसके हाथ में होगा कौन सा कारोबार? जानिए 4 चेहरों की पूरी कहानी

Adani Group: अडाणी के बाद किसके हाथ में होगा कौन सा कारोबार? जानिए 4 चेहरों की पूरी कहानी

Gautam Adani Succession Plan: गौतम अडाणी ने अपने कारोबारी साम्राज्य के लिए 4 उत्तराधिकारी चुने हैं। इनमें बेटे करण-जीत और भतीजे प्रणव-सागर शामिल हैं। जानिए किसके पास कौन-सी जिम्मेदारी है और फोर्ब्स की 2026 लिस्ट में अडाणी की संपत्ति कितनी है।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Nov 11 2026, 09:54 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Adani Family: 27 लाख करोड़ के साम्राज्य के 4 उत्तराधिकारी कौन? अडाणी ने खोला प्लान
Image Credit : ChatGPT AI

Adani Family: 27 लाख करोड़ के साम्राज्य के 4 उत्तराधिकारी कौन? अडाणी ने खोला प्लान

Gautam Adani Succession Plan: अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने अपने विशाल कारोबारी साम्राज्य की कमान अगली पीढ़ी को सौंपने की तैयारी कर ली है। इसके लिए उन्होंने परिवार के चार सदस्यों को चुना है। इनमें उनके बेटे करण और जीत अडाणी के साथ भतीजे प्रणव और सागर अडाणी शामिल हैं। हालांकि, चारों को पूरी जिम्मेदारी कब मिलेगी, इसकी समयसीमा अभी तय नहीं की गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
Adani Group: चार उत्तराधिकारी, लेकिन किसके पास होगी कौन सी जिम्मेदारी?
Image Credit : X

Adani Group: चार उत्तराधिकारी, लेकिन किसके पास होगी कौन सी जिम्मेदारी?

फॉर्च्यून इंडिया को दिए एक विशेष इंटरव्यू में 64 वर्षीय गौतम अडाणी ने उत्तराधिकार की अपनी सोच भी स्पष्ट की। उन्होंने कहा, ''अगली पीढ़ी को नेतृत्व विरासत में नहीं मिलता है। उन्हें इसे हासिल करने की जिम्मेदारी विरासत में मिलती है।'' यानी परिवार का हिस्सा होना ही काफी नहीं होगा, बल्कि कारोबार में अपनी क्षमता साबित करनी होगी। अडाणी परिवार की इस टीम में शामिल चारों सदस्य पहले से ही ग्रुप के अलग-अलग कारोबारों में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इनके अनुभव और जिम्मेदारियां भी अलग-अलग हैं।

Related Articles

Related image1
Gautam Adani: गौतम अडानी ने पत्नी प्रीति संग कालीघाट में किए मां काली के दर्शन, लगाया ‘जय काली मां’ का जयकारा
Related image2
Now Playing
अयोध्या: Gautam Adani की सिक्यूरिटी और गाड़ियों का काफिला देख दंग रह जाएंगे आप
38
गौतम के बड़े बेटे करण अडाणी (39 साल)
Image Credit : X

गौतम के बड़े बेटे करण अडाणी (39 साल)

गौतम अडाणी के बड़े बेटे करण 2009 में मुंद्रा पोर्ट पर कार्यकारी के तौर पर ग्रुप से जुड़े थे। 2016 में उन्हें अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन का CEO बनाया गया। हाल ही में कंपनी ने करीब 2.41 लाख करोड़ रुपये में इवोस का अधिग्रहण किया।

48
गौतम के छोटे बेटे जीत अडाणी (29 साल)
Image Credit : X

गौतम के छोटे बेटे जीत अडाणी (29 साल)

छोटे बेटे जीत ने 2019 में ग्रुप में काम शुरू किया। उन्होंने CFO कार्यालय से अपना करियर शुरू किया था। फिलहाल वह अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के निदेशक हैं। यह कंपनी देश के आठ हवाई अड्डों का संचालन करती है।

58
गौतम के बड़े भतीजे प्रणव अडाणी (48 साल)
Image Credit : X

गौतम के बड़े भतीजे प्रणव अडाणी (48 साल)

गौतम अडाणी के भतीजे प्रणव, अडाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक और एग्रो, ऑयल एंड गैस कारोबार के प्रबंध निदेशक हैं। उन्होंने 1999 में अडाणी विल्मर के साथ अपनी नेतृत्व यात्रा शुरू की थी। ग्रुप से जुड़े उन्हें करीब 27 साल हो चुके हैं।

68
गौतम के छोटे भतीजे सागर अडाणी (32 साल)
Image Credit : X

गौतम के छोटे भतीजे सागर अडाणी (32 साल)

दूसरे भतीजे सागर अडाणी ग्रीन एनर्जी के कार्यकारी निदेशक हैं। अर्थशास्त्र में स्नातक करने के बाद 2015 में ग्रुप से जुड़े। कंपनी के सौर और पवन ऊर्जा पोर्टफोलियो को विकसित करने में उनकी अहम भूमिका रही है।

78
Gautam Adani Net Worth: फोर्ब्स की लिस्ट में फिर नंबर-1
Image Credit : X

Gautam Adani Net Worth: फोर्ब्स की लिस्ट में फिर नंबर-1

गौतम अडाणी का यह उत्तराधिकार प्लान ऐसे समय सामने आया है, जब वह देश के सबसे अमीर कारोबारी बन चुके हैं। फोर्ब्स की 2026 की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में अडाणी तीन साल बाद फिर पहले स्थान पर पहुंचे।

  • गौतम अडाणी और परिवार की कुल संपत्ति 10.85 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।
  • पिछले साल के मुकाबले उनकी संपत्ति में 1.99 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 8.30 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
  • अडाणी ग्रुप की एक दर्जन से अधिक शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप 17 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।
88
Adani Family: कॉलेज की पढ़ाई बीच में छोड़कर खड़ा किया कारोबारी साम्राज्य
Image Credit : X

Adani Family: कॉलेज की पढ़ाई बीच में छोड़कर खड़ा किया कारोबारी साम्राज्य

  • गौतम अडाणी का जन्म 24 जून 1962 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। उनके पिता शांतिलाल अडाणी कपड़ा व्यापारी थे और मां का नाम शांता अडाणी है। उनकी पत्नी प्रीति अडाणी पेशे से डेंटिस्ट हैं और अडाणी फाउंडेशन की प्रमुख हैं।
  • गौतम अडाणी ने अहमदाबाद के सीएन विद्यालय से पढ़ाई की। इसके बाद गुजरात यूनिवर्सिटी में बीकॉम में दाखिला लिया, लेकिन दूसरे वर्ष में ही पढ़ाई छोड़ दी। शुरुआती दौर में उन्होंने मुंबई में हीरे के कारोबार में भी काम किया। आज उनका ग्रुप पोर्ट, एयरपोर्ट, ऊर्जा, गैस और कई दूसरे क्षेत्रों में फैला हुआ है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
व्यापार समाचार
गौतम अडानी
 

Gold & Metal Rates

Loading rates…

All cities ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
भाई दूज पर बहन थाली में जरूर रखें ये 7 चीजें, एक छोटी सी गलती से अधूरी रहेगी पूजा!
Recommended image2
Assam Train Accident: कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल
Recommended image3
Business News: फेस्टिव सीजन खत्म, अब होंगे ये 6 बड़े बदलाव? UPI से PF तक अहम अपडेट
Recommended image4
MP Weather: नवंबर में ही सर्दी का सितम! पचमढ़ी से ज्यादा ठंडे हुए भोपाल-जबलपुर, अमरकंटक में पारा सबसे कम
Recommended image5
Top 10 News: डोभाल को अमेरिकी समन, सोनिया की किताब पर बवाल, ईरान को लेकर ट्रंप ने क्यों बढ़ाई टेंशन?
Related Stories
Recommended image1
Gautam Adani: गौतम अडानी ने पत्नी प्रीति संग कालीघाट में किए मां काली के दर्शन, लगाया ‘जय काली मां’ का जयकारा
Recommended image2
Now Playing
अयोध्या: Gautam Adani की सिक्यूरिटी और गाड़ियों का काफिला देख दंग रह जाएंगे आप
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved