Assam Train Accident: असम के गुवाहाटी में दिगारू के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानिए हादसे से जुड़ी शुरुआती जानकारी।

Assam Train Accident: असम में आज सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ। गुवाहाटी के बाहरी इलाके में दिगारू के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में ट्रेन का इंजन भी प्रभावित हुआ है। कई यात्रियों के घायल होने की खबर है, जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल घायलों की संख्या और दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Assam Train Accident: दिगारू के पास कैसे हुआ हादसा?

  • घटना का स्थान: यह हादसा गुवाहाटी के बाहरी इलाके में स्थित डिगारू रेलवे स्टेशन के पास हुआ है।
  • ट्रेन का रूट: ट्रेन मिजोरम के सैरंग स्टेशन से पश्चिम बंगाल के कोलकाता की ओर जा रही थी।
  • हादसे का दायरा: ट्रेन का इंजन (लोकोमोटिव) और उसके पीछे जुड़े 6 डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए।
  • दुर्घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

Scroll to load tweet…

Kolkata-Sairang Express Derailment: कई यात्री घायल, कुछ की हालत गंभीर

  • घायलों की स्थिति: प्राथमिक जानकारी के मुताबिक कई यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
  • राहत कार्य जारी: स्थानीय पुलिस और रेलवे की टीम मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।
  • नुकसान का आंकलन: हादसे की वजह से रेल यातायात बाधित हुआ है और सटीक नुकसान का पता लगाया जा रहा है।
  • अधिकारियों ने दुर्घटना की पुष्टि की है, लेकिन अभी तक घायलों की सटीक संख्या सामने नहीं आई है।

Train Accident: हादसे की वजह पर अभी स्थिति साफ नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रेन के डिब्बे किस वजह से पटरी से उतरे। दुर्घटना के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। हादसे से जुड़ी राहत और बचाव कार्रवाई के साथ यात्रियों की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है। इस मामले में रेलवे और स्थानीय प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी मिलने का इंतजार है।