- Home
- News
- Indian Railways: रेलवे खत्म कर सकता है RAC टिकट का सिस्टम! यात्रियों को क्यों हो रही परेशानी?
Indian Railways: रेलवे खत्म कर सकता है RAC टिकट का सिस्टम! यात्रियों को क्यों हो रही परेशानी?
Indian Railways: ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट है। दशकों से चली आ रही RAC टिकट सुविधा को खत्म करने पर भारतीय रेलवे विचार कर रहा है। आइए जानते हैं पूरी जानकारी।

क्यों खत्म हो सकता है RAC टिकट?
रेलवे में RAC टिकट वाले यात्रियों को पूरा किराया देना होता है। लेकिन उन्हें पूरी बर्थ नहीं मिलती। दो यात्रियों को एक साइड लोअर बर्थ दी जाती है। दिन में इसे सीट की तरह इस्तेमाल करना होता है और रात में दोनों को उसी बर्थ पर एडजस्ट होकर सोना पड़ता है।
पूरा किराया देने के बाद भी सोने की सुविधा न मिलना यात्रियों के लिए परेशानी का सबब है। खासकर जब एक बर्थ पर महिला और पुरुष यात्री हों, तो दिक्कतें और बढ़ जाती हैं। ऐसे में TTE को भी विकल्प देना मुश्किल होता है। इन समस्याओं को देखते हुए रेलवे RAC सिस्टम को खत्म करने पर विचार कर रहा है।

RAC टिकट पर संसदीय समिति ने क्या कहा?
संसदीय समिति ने भी RAC टिकट वाले यात्रियों से पूरा किराया लेने पर आपत्ति जताई है। समिति ने पूछा कि जब दो लोगों को एक बर्थ दी जाती है, तो पूरा किराया लेना कहां तक सही है? समिति ने रेलवे से इस सिस्टम की दोबारा समीक्षा करने को कहा है। इन सिफारिशों के बाद RAC सिस्टम पर चर्चा शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए मौजूदा सिस्टम में बदलाव जरूरी है।
रेलवे में RAC क्या है और कैसे काम करता है?
RAC का मतलब रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन है। यह कंफर्म टिकट और वेटिंग लिस्ट के बीच की स्थिति है। कंफर्म टिकट वालों को पूरी बर्थ मिलती है, जबकि वेटिंग लिस्ट वालों को टिकट कंफर्म न होने पर रिजर्व कोच में यात्रा की अनुमति नहीं होती। लेकिन RAC वाले रिजर्व कोच में यात्रा कर सकते हैं।
इसमें दो यात्रियों को एक साइड लोअर बर्थ दी जाती है। अगर कोई कंफर्म टिकट वाला यात्री अपना टिकट कैंसिल करता है, तो खाली बर्थ RAC यात्री को मिल सकती है।
RAC सिस्टम क्यों लाया गया था?
पहले रेलवे रिजर्वेशन मुख्य रूप से मैनुअल होता था। आखिरी समय में टिकट कैंसिल होने पर खाली बर्थ तुरंत दूसरों को देना आसान नहीं था। ऐसे में खाली बर्थ का इस्तेमाल करने और ज्यादा यात्रियों को यात्रा का मौका देने के लिए RAC सिस्टम लाया गया था।
बाद में कंप्यूटराइज्ड रिजर्वेशन सिस्टम आया, जिससे कैंसिलेशन और खाली बर्थ की जानकारी आसानी से मिलने लगी। फिर भी RAC सिस्टम रेलवे रिजर्वेशन का हिस्सा बना हुआ है।
क्या RAC टिकट खत्म हो जाएंगे?
रेलवे RAC सिस्टम को खत्म करने पर विचार कर रहा है। पूरा किराया देने वालों को पूरी सुविधा देना इस चर्चा का मुख्य हिस्सा है। अगर RAC खत्म होता है, तो टिकट अलॉटमेंट में बदलाव आ सकता है। हालांकि, रेलवे ने अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है। यह सिर्फ विचार के स्तर पर है। जब तक आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक मौजूदा रिजर्वेशन सिस्टम ही लागू रहेगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।