Har Ghar Tiranga 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान से कैसे जुड़ें? रजिस्ट्रेशन और सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का आसान तरीका

Published : Aug 14, 2025, 01:46 PM IST
Har Ghar Tiranga 2025 How to Participate

सार

Har Ghar Tiranga 2025 How to Participate: हर घर तिरंगा 2025 में शामिल होने के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन, सर्टिफिकेट डाउनलोड का तरीका क्या है, तिरंगा फहराने के नियम जानें। जानिए आखिर क्या है आजादी का पर्व घर-घर मनाने का तरीका- हर घर तिरंगा।

Har Ghar Tiranga 2025: हर साल 15 अगस्त को आजादी का पर्व पूरे देश में बड़े गर्व और जोश के साथ मनाया जाता है। लेकिन इस बार 79वां स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2025) कुछ खास है, क्योंकि "हर घर तिरंगा" आंदोलन एक बार फिर नए जोश और ऊर्जा के साथ लौट आया है। यह सिर्फ एक सरकारी मुहिम नहीं, बल्कि पूरे भारत का जन आंदोलन बन चुका है, जिसमें देश के हर कोने से लोग, परिवार, छात्र और आम नागरिक एकजुट होकर तिरंगे को सलाम करते हैं। इस बार न सिर्फ लाखों घरों में तिरंगा लहराएगा, बल्कि लोग अपनी देशभक्ति का डिजिटल प्रमाणपत्र और ई-कार्ड भी हासिल करेंगे। जानिए हर घर तिरंगा क्या है, इसमें भाग लेने और डिजिटल सर्टिफिकेट हासिल करने का तरीका।

हर घर तिरंगा क्या है?

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शुरू हुआ यह अभियान हर भारतीय को अपने घर, ऑफिस या संस्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करता है। इसका उद्देश्य सिर्फ झंडा लगाना नहीं, बल्कि देश के प्रति प्रेम, एकता और गर्व को महसूस करना है। इस अभियान का नेतृत्व संस्कृति मंत्रालय कर रहा है और इसमें राज्यों, स्थानीय संस्थाओं, स्वयंसेवकों और आम जनता का पूरा सहयोग है।

हर घर तिरंगा में कैसे लें हिस्सा? स्टेप बाय स्टेप गाइड (How to Participate Har Ghar Tiranga 2025)

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने के कई स्टेप्स हैं जिसमें-

तिरंगा फहराएं (2 से 15 अगस्त 2025): अपने घर, ऑफिस, दुकान, संस्थान या किसी भी उपयुक्त जगह पर तिरंगा फहराएं।

तिरंगा सेल्फी शेयर करें: तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी या फोटो खींचें और इस लिंक पर अपलोड करें- https://harghartiranga.com/selfie

नाम और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्टर करें: फॉर्म भरें और फोटो अपलोड करें।

हर घर तिरंगा प्रतिज्ञा लें (ऑप्शनल लेकिन खास): pledge.mygov.in पर जाकर तिरंगे के प्रति अपनी निष्ठा की प्रतिज्ञा लें और डिजिटल सर्टिफिकेट डाउनलोड करें।

डिजिटल सर्टिफिकेट डाउनलोड करें: फोटो अपलोड और रजिस्ट्रेशन के बाद वेबसाइट से अपना PDF सर्टिफिकेट डाउनलोड करें और सोशल मीडिया पर शेयर करें ताकि और लोग भी प्रेरित हों।

हर घर तिरंगा प्रतिज्ञा क्या है? (What is Har Ghar Tiranga Pledge)

  • यह प्रतिज्ञा तिरंगे और आजादी के प्रति आपके व्यक्तिगत समर्पण को दर्शाती है।
  • pledge.mygov.in पर अपनी भाषा में प्रतिज्ञा पढ़ें और साइन करें।
  • नाम और डिटेल भरें।
  • तुरंत डाउनलोड होने वाला "तिरंगा प्रतिज्ञा प्रमाणपत्र" पाएं, जिसमें आपका नाम और यूनिक बारकोड होगा।

हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट कैसे पाएं? (Har Ghar Tiranga Certificate How to Download)

  • harghartiranga.com पर जाएं।
  • Upload Selfie with Tiranga पर क्लिक करें।
  • नाम और मोबाइल नंबर भरें।
  • तिरंगे के साथ फोटो अपलोड करें।
  • Submit पर क्लिक करें और PDF सर्टिफिकेट डाउनलोड करें।

ये भी पढ़ें- Independence Day 2025 Slogan: स्वतंत्रता दिवस के 20 सबसे यादगार नारे, 15 अगस्त पर भर देंगे देशभक्ति का जोश

हर घर तिरंगा ई-कार्ड (Har Ghar Tiranga e-card)

रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक खास डिजिटल ई-कार्ड या बैज भी मिलेगा, जिसे आप सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप या ईमेल सिग्नेचर में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह न सिर्फ आपकी भागीदारी दिखाता है, बल्कि और लोगों को भी इस मुहिम से जोड़ता है। इस स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा फहराएं, प्रतिज्ञा लें और गर्व से अपना डिजिटल सर्टिफिकेट और ई-कार्ड पाएं। देशभक्ति और तकनीक का यह अनोखा संगम हमें न सिर्फ एक-दूसरे से, बल्कि पूरे भारत को एक सूत्र में जोड़ता है।

ये भी पढ़ें- Independence Day 2025: 15 अगस्त को लाल किले पर तिरंगा फहराने की परंपरा कैसे शुरू हुई?

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कोहरे के दौरान रेलवे कैसे तय करता है कि कौन सी ट्रेन सबसे पहले रद्द होगी? जानिए
इंटरनेट पर 404 Not Found Error का मतलब क्या होता है? जानिए