HBSE Board Class 12th Result 2023: इंटरमीडिएट में 81.65 फीसदी पास, सिवानी मंडी की नैंसी ने किया टॉप

Published : May 15, 2023, 03:39 PM ISTUpdated : May 15, 2023, 05:26 PM IST
cbse-results-17823.jpg

सार

HBSE Board Class 12th Result 2023 Live हरियाणा बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर चेक कर सकते हैं। 

एजुकेशन डेस्क। HBSE board 12th class result 2023 हरियाणा बोर्ड की ओर से आज 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर परिणाम देख सकते हैं। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं। 

HBSE Board 12th Result Updates ऐसे चेक करें रिजल्ट
स्टूडेंट्स सबसे पहले आधिकारिक साइट bseh.org.in, hbse.nic.in, hbse.org.in पर जाएं। इसके बाद हमपेज पर जाकर 12वीं कक्षा के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें. इसके बाद रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आज जाएगा।

ये भी पढ़ें. MP Board 5th 8th Result 2023 Live: 5वीं और 8वीं कक्षा के परिणाम घोषित, यहां देखें अपना रिजल्ट

Haryana Board 12th Toppers: सिवानी मंडी की नैंसी ने टॉप किया
 हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। HBSE 12th Result 2023 में कुल 81.65 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इंटरमीडिएट में सिवानी मंडी की नैंसी ने टॉप किया है। जिले के नव भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा नैंसी ने 500 में 498 अंक हासिल किेए हैं. इसके अलावा करनाल की जसमीत कौर ने 497 अंक हासिल कर दूसरी रैंक हासिल की है।

ये भी पढ़ें. ICSE Board 10th Class Result 2023: 10वीं में 98.94 फीसदी स्टूडेंट्स पास, लड़कियों ने मारी बाजी

HBSE Board 12th Result 2023 LIVE: लड़कियों ने मारी बाजी
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) के 12वीं कक्षा के रिजल्ट सामने आ चुके हैं. इश बार 12वीं क्लास में 87.11% लड़कियां और 76.43% लड़के पास हुए हैं. 2022 में 12वीं कक्षा में कुल 87.08 फीसदी स्टू़डेंट पास हुए थे। पिछली बार भी लड़कियां ही आगे रहीं थीं। 2022 में लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 90.51 था। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 83.96 फीसदी रहा। 

बीएसईएच 12वीं रिजल्ट 2023: 33 फीसदी पासिंग मार्क्स जरूरी
एचबीएसई 12वीं का रिजल्ट सफलता हासिल करने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होते हैं। इससे कम नंबर आने पर स्टूडेंट्स परीक्षा पास नहीं कर सकेगा। हरियाणा बोर्ड परीक्षा में पास घोषित होने के लिए कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत नंबर जरूरी हैं.

ये भी पढ़ें. 

HBSE 12th Result Updates: साल दर साल रिजल्ट के प्रतिशत में दिखा उतार चढ़ाव

वर्षपास प्रतिशत
202287.08  
2021100
202080.34
201974.48
201863.84

PREV

Recommended Stories

RBSE Board Exam 2026: क्लास 9, 10, 11 और 12 की डेट्स जारी, जानिए कब से शुरू हैं परीक्षाएं
CAT 2025: प्रोविजनल आंसर की और रेस्पॉन्स शीट जारी, जानें ऑब्जेक्शन कैसे करें?