पाकिस्तान से हर साल कितने छात्र भारत आते हैं पढ़ने, वीजा नहीं मिला तो उनका क्या होगा?

Published : Apr 24, 2025, 03:07 PM ISTUpdated : Apr 24, 2025, 06:42 PM IST

Pakistani Students in India Visa Issues: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक तनाव बढ़ने से भारतीय विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले पाकिस्तानी छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। वीजा नियम सख्त होने बीच पहले से ही एडमिशन लेने चुके छात्रों का क्या होगा।

PREV
17
जिन पाकिस्तानी छात्रों ने लिया भारतीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन अब उनका क्या?

पहलगाम, जम्मू और कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में और तल्खी आ गई है। इस घटना के बाद भारत में पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी तेज हो गई है। इसी बीच, एक बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जिन पाकिस्तानी छात्रों का हर साल भारतीय विश्वविद्यालयों में दाखिला होता है, उनका भविष्य अब क्या होगा?

27
हर साल हजारों पाकिस्तानी छात्र पढ़ाई करने आते हैं भारत

हर साल बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, तंजानिया जैसे देशों से हजारों छात्र भारतीय विश्वविद्यालयों में दाखिला लेते हैं, और इसमें पाकिस्तान के छात्र भी शामिल होते हैं। ये छात्र मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और लॉ जैसे प्रोफेशनल कोर्सों में पढ़ाई करने के लिए भारत आते हैं। लेकिन पाकिस्तान के छात्रों के लिए भारतीय वीजा प्राप्त करना एक कठिन परीक्षा से कम नहीं है।

37
पाकिस्तानी छात्रों के लिए भारतीय वीजा प्राप्त करने की कठिन प्रक्रिया

गृह मंत्रालय के नियमों के अनुसार, पाकिस्तानी छात्रों को भारत में एडमिशन के लिए दोनों देशों की सरकारों से अनुमति लेनी होती है। केवल विश्वविद्यालय में एडमिशन लेना ही काफी नहीं है, उन्हें अपनी वित्तीय स्थिति का प्रमाण भी देना होता है और भारत में अपने ठहरने के स्थान की जानकारी पुलिस को देनी होती है।

47
पहलगाम आतंकी घटना के बाद पाकिस्तानी छात्रों को भारत का वीजा मिलना हुआ और कठिन

अगर हम आंकड़ों की बात करें तो, हर साल पाकिस्तान से बड़ी संख्या में छात्र उहायर एजुकेशन के लिए भारत में आवेदन करते हैं। लेकिन इनमें से अधिकांश को वीजा नहीं मिलता। कई बार सुरक्षा कारणों से आवेदन रद्द कर दिए जाते हैं। और अब, पहलगाम जैसी घटनाओं के बाद यह प्रक्रिया और भी कठिन हो सकती है।

57
जिन पाकिस्तानी छात्रों ने पहले ही भारत की यूनिवर्सिटी में ले लिया है एडमिशन अब उनका क्या?

अब सवाल यह उठता है कि जिन पाकिस्तानी छात्रों ने पहले ही भारत के कॉलेजों में एडमिशन ले लिया है, लेकिन वे अभी वीजा का इंतजार कर रहे हैं, उनका क्या होगा? क्या पहलगाम के बाद भारत की नीति और सख्त हो जाएगी? इस स्थिति में इन छात्रों का सपना अधूरा रह सकता है।

67
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार के कड़े कदम, वीजा बंद

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कई कड़े फैसले लिए हैं, जैसे सिंधु जल समझौते को निलंबित करना, वीजा बंद करना, पाकिस्तानी नेताओं को भारत छोड़ने का आदेश देना और अटारी बॉर्डर को बंद करना शामिल है। इसके अलावा, पाकिस्तानी नागरिकों को SAARC वीजा योजना के तहत भारत में प्रवेश नहीं मिलेगा और जिनके पास पहले से वीजा था, उन्हें भी रद्द कर दिया गया है।

77
पाक से रिश्तों में तनाव का भारत में पढ़ाई करने का सपना देख रहे पाकिस्तानी छात्रों पर होगा बड़ा असर

यह पूरी स्थिति इस बात का संकेत है कि भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में और तनाव बढ़ सकता है और इसका असर उन पाकिस्तानी छात्रों पर भी पड़ेगा जो भारतीय educational institutions में पढ़ाई करने का सपना देख रहे थे।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories