शक्ति दुबे ने अपनी मेहनत और संघर्ष के साथ UPSC में सफलता हासिल की है। यह उनके पांचवे प्रयास में सफलता मिली और आज वह UPSC Rank 1 हासिल कर टॉपर के रूप में सामने सबके सामने हैं।
शक्ति दुबे की सफलता हर UPSC उम्मीदवार के लिए प्रेरणा है। उन्होंने इस सफलता के बाद 3 महत्वपूर्ण टिप्स शेयर किए, जो UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बेहद उपयोगी हो सकते हैं।
शक्ति दुबे का मानना है कि आत्मविश्वास और सही दिशा में मेहनत ही सफलता की कुंजी है। UPSC टॉपर ने बताया कि यह उनकी पांचवी कोशिश थी, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
उनका मानना है कि जो गलतियां पिछली बार हुई थीं, उन्हें सुधारने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। अगर आत्मविश्वास हो और गलतियों से सीखने की आदत हो, तो सफलता एक दिन जरूर मिलती है।
UPSC की तैयारी में सबसे बड़ी चुनौती सही अध्ययन सामग्री का चुनाव होता है। UPSC टॉपर ने बताया कि किताबों की सूची छोटी रखें और केवल उन्हीं किताबों पर ध्यान दें जो जरूरी हों।
उनके अनुसार, बहुत सी किताबें पढ़ने से कोई फायदा नहीं होता, बल्कि आपकी तैयारी गड़बड़ हो सकती है। पुराने साल के सवाल और सिलेबस को ध्यान से देखें और उसी हिसाब से पढ़ाई करें।
UPSC की तैयारी के दौरान मानसिक शांति बेहद जरूरी है। UPSC टॉपर ने कहा कि तनाव और दबाव में काम करना गलत हो सकता है। मानसिक शांति बनाए रखते हुए मेहनत करने की जरूरत है।
शक्ति दुबे ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे उनके परिवार का बहुत बड़ा हाथ था। उन्होंने कहा, मेरे माता-पिता और परिवार ने हमेशा मेरा साथ दिया। इससे हर कठिनाई पार करना आसान हो जाता है।
उन्होंने कहा UPSC केवल एक परीक्षा है, यह जीवन से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं। जो छात्र तैयारी कर रहे, उन्हें समझना चाहिए कि यह सिर्फ एक प्रोसेस है। जीवन और परिवार हमेशा पहले आते हैं।
आज शक्ति दुबे की सफलता की कहानी हर UPSC aspirant के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी यह टिप्स यह साबित करती हैं कि सही दिशा, आत्मविश्वास और परिवार का सपोर्ट सफलता की कुंजी है।