UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट upsc.gov.in और upsconline.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
इस बार कुल 1009 उम्मीदवारों का सेलेक्शन किया गया है। इनमें: जनरल कैटेगरी से 335, EWS से 109 SC से 160, ST से 87 उम्मीदवार शामिल हैं।
शक्ति दुबे UPSC AIR 1 हासिल कर टॉपर बनी हैं। इन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बायोकैमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया है। ऑप्शनल सब्जेक्ट पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस रहा।
हर्षिता गोयल UPSC CSE 2024 में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल कर सेकंड टॉपर बनी हैं। उन्होंने एमएस यूनिवर्सिटी, वडोदरा से B.Com किया है। ऑप्शनल सब्जेक्ट पॉलिटिकल साइंस था।
डोंगरे अर्चित पाराग को UPSC CSE 2024 में AIR 3 मिला। उन्होंने VIT वेल्लोर से B.Tech (इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स) की डिग्री ली है। ऑप्शनल सब्जेक्ट फिलॉसफी रखा।
UPSC AIR 4 हासिल करने वाले शाह मार्गी चिराग ने गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की है। उनका ऑप्शनल समाजशास्त्र था।
UPSC AIR 5 हासिल करने वाले आकाश गर्ग ने GGSIPU दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की है। ऑप्शनल समाजशास्त्र रखा।