How to Join NIA: 26/11 के मास्टरमाइंड ताहव्वुर राणा को NIA ने लिया हिरासत में, जानें कैसे बनते हैं NIA ऑफिसर और क्या होती है सैलरी

Published : Apr 12, 2025, 01:24 PM ISTUpdated : Apr 12, 2025, 01:27 PM IST
NIA

सार

How to Join NIA: 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड ताहव्वुर हुसैन राणा को NIA कस्टडी में भेज दिया गया है। ऐसे में यदि आपके मन में यह सवाल है कि NIA क्या है, NIA ऑफिसर कैसे बनते हैं, NIA कैसे ज्वॉइन करें, सैलरी और भर्ती प्रक्रिया क्या है? तो यहां पढ़ें।

How to become NIA officer in India: 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड ताहव्वुर हुसैन राणा को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। पटियाला हाउस कोर्ट ने उसे 18 दिन की NIA कस्टडी में भेज दिया है। अब National Investigation Agency (NIA) इस आतंकी से पूछताछ कर हमले के हर पहलू की गहराई से जांच करेगी। इस घटना के बाद एक सवाल जो लोगों के मन में उठ रहा है- How to become an NIA officer in India? अगर आप भी देश की सुरक्षा एजेंसी NIA में अफसर बनने का सपना देख रहे हैं, तो ये जानकारी आपके लिए है।

NIA क्या है और इसमें काम क्या होता है?

NIA यानी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी भारत सरकार की एक स्पेशल एजेंसी है जो आतंकवाद, ड्रग्स, नकली करेंसी, मानव तस्करी और संगठित अपराधों की जांच करती है। इसकी स्थापना 2009 में 26/11 मुंबई हमले के बाद की गई थी। NIA को देशभर में किसी भी राज्य में जाकर रेड मारने, गिरफ्तार करने और जांच करने का अधिकार है।

NIA Officer कैसे बनें? (How to become NIA Officer in India)

अगर आप NIA में अधिकारी बनना चाहते हैं तो तीन मुख्य रास्ते हैं-

1. SSC CGL के जरिए NIA में सब-इंस्पेक्टर बनें: हर साल Staff Selection Commission (SSC) द्वारा CGL परीक्षा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा को पास करने के बाद आप Sub Inspector in NIA के लिए चयनित हो सकते हैं। इसके बाद फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू होता है। चयन के बाद आपको NIA में नियुक्ति और ट्रेनिंग दी जाती है

2. UPSC के जरिए NIA Officer बनें: UPSC की सिविल सेवा परीक्षा पास कर के अगर आप IPS या IRS जैसी सर्विस में चयनित होते हैं, तो आपकी पोस्टिंग NIA जैसी जांच एजेंसी में हो सकती है। इसमें आप DySP या ASP रैंक के अधिकारी के तौर पर काम करते हैं।

3. ट्रांसफर या डेप्युटेशन के जरिए: अगर आप पहले से CBI, पुलिस या किसी अन्य सुरक्षा एजेंसी में हैं, तो आप NIA में ट्रांसफर या डेप्युटेशन के जरिए भी शामिल हो सकते हैं।

NIA Officer की सैलरी कितनी होती है? (NIA Officer Salary in India)

NIA में सब-इंस्पेक्टर की शुरुआती सैलरी लगभग ₹56,100 प्रति माह होती है। इसके अलावा HRA, TA, DA जैसे कई भत्ते भी मिलते हैं। अगर आप ऑफिसर लेवल पर नियुक्त होते हैं तो ₹75,000 से ₹1,20,000 तक की सैलरी मिल सकती है। इसके साथ ही रिस्क अलाउंस और फील्ड ड्यूटी बेनिफिट्स भी शामिल हैं।

NIA भर्ती प्रक्रिया (NIA Recruitment Process)

NIA में SSC CGL से भर्ती के लिए Tier-1 से Tier-4 तक परीक्षा पास करती होती है। फिर फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू होता है। फाइनल सेलेक्शन के बाद ट्रेनिंग दी जाती है। UPSC से भर्ती में सिविल सेवा प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू लेवल पास करना होता है। फिर IPS/IRS सर्विस में सेलेक्शन के बाद NIA पोस्टिंग संभव है।

अगर आप देश के दुश्मनों से लड़ने और राष्ट्रीय सुरक्षा का हिस्सा बनने का सपना देख रहे हैं, तो NIA में करियर आपके लिए बेहतरीन मौका है। बस सही योजना और मेहनत से आप भी NIA Officer बन सकते हैं।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर