
IISc Bengaluru M.Tech Admission 2025: IISc यानी Indian Institute of Science, बेंगलुरु, ये नाम देश ही नहीं, पूरी दुनिया में रिसर्च और टेक्नोलॉजी एजुकेशन के लिए जाना जाता है। यह भारत का सबसे बड़ा रिसर्च और उच्च शिक्षा संस्थान है और इसे हर साल NIRF रैंकिंग में टॉप में शामिल किया जाता है। खास बात ये है कि यहां से M.Tech की पढ़ाई करना हर इंजीनियरिंग स्टूडेंट का सपना होता है। यहां M.Tech की पढ़ाई Computer Science (CSE), Mechanical Engineering (ME), Electrical Engineering (EE), Artificial Intelligence (AI), Robotics जैसे टॉप ब्रांचेस में होती है। हर साल हजारों छात्र यहां एडमिशन के लिए आवेदन करते हैं।
IISc Bengaluru में एडमिशन के लिए सबसे जरूरी है GATE स्कोर (2023, 2024 या 2025 में दिया गया होना चाहिए)। GATE 2025 का रिजल्ट 19 मार्च को आ चुका है। एडमिशन पाने के लिए कैंडिडेट को 17 अप्रैल 2025 तक IISc की वेबसाइट iisc.ac.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद 5 राउंड की काउंसलिंग होगी, जिसमें सीट ऑफर दी जाएंगी। कुछ ब्रांचेस जैसे AI के लिए इंटरव्यू भी होगा। सिलेक्शन के बाद जुलाई 2025 में IISc में रिपोर्ट करना होगा।
हर ब्रांच और कैटेगरी के लिए कटऑफ अलग होता है। नीचे कुछ अहम ब्रांचेस की कटऑफ (2024 के आधार पर) दी गई है-
| ब्रांच | General | EWS | OBC | SC | ST |
| CSE | 892 | 855 | 787 | 486 | 440 |
| AI | 925 | 703 | 825 | 668 | 639 |
| Robotics | 758 | 600 | 789 | 472 | 472 |
| Data Science | 852 | 744 | 769 | 519 | 431 |
| Civil Engg. | 713 | 462 | 612 | 486 | 440 |
| Electrical Engg. | 650 | 585 | 650 | 390 | 390 |
| ECE | 700 | 650 | 600 | 550 | 300 |
| VLSI Design | 750 | 675 | 675 | 350 | 350 |
| Signal Processing | 622 | 547 | 543 | 429 | 297 |
| Mobility Engg. | 640 | 625 | 624 | 420 | 245 |
| Semiconductor Tech. | 650 | 600 | 600 | 400 | 300 |
GATE कटऑफ हर साल बदलता है और COAP पोर्टल व IISc की साइट पर जारी किया जाता है। जनरल कैटेगरी के लिए 700+ स्कोर होना जरूरी है टॉप ब्रांचेस में एडमिशन के लिए। इंटरव्यू व काउंसलिंग के बाद ही फाइनल एडमिशन मिलता है। सीट्स लिमिटेड होती हैं, इसलिए कॉम्पटीशन बहुत हाई है।