इन तरीकों से बनाएं आर्मी, नेवी या एयरफोर्स में करियर, NDA से लेकर CDS और NCC एंट्री तक के टॉप ऑप्शन

Published : Jul 26, 2025, 05:11 PM ISTUpdated : Jul 26, 2025, 06:07 PM IST

Indian Army Entry 2025: अगर आप 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद इंडियन आर्मी, नेवी या एयरफोर्स में करियर बनाना चाहते हैं, तो यहां जानिए NDA, CDS, NCC, TES और अन्य एंट्री स्कीम्स की पूरी जानकारी। लड़के और लड़कियों दोनों के लिए सुनहरा मौका।

PREV
17
क्यों चुनें इंडियन डिफेंस फोर्सेस?

आज की युवा पीढ़ी सरकारी नौकरी के साथ-साथ सम्मान और रोमांच भी चाहती है। ऐसे में आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में करियर न सिर्फ सुरक्षित भविष्य देता है, बल्कि देश सेवा का भी गर्व महसूस कराता है।

27
ग्रेजुएशन के बाद आर्मी में जाने के 5 प्रमुख रास्ते

CDS (UPSC Exam): यह परीक्षा लड़के और लड़कियों दोनों के लिए होती है परीक्षा पास करने के बाद SSB इंटरव्यू और मेडिकल एग्जाम होता है।

TGC (Technical Graduate Course): इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए यह खास एंट्री स्कीम है।

NCC Special Entry: जिन युवाओं के पास NCC का 'C' सर्टिफिकेट होता है, उन्हें बिना लिखित परीक्षा के SSB इंटरव्यू में सीधे मौका मिलता है।

JAG Entry: LLB करने वाले युवा आर्मी में लीगल अफसर बन सकते हैं।

Territorial Army: यह एक पार्ट-टाइम सेवा है, जिसमें आप सिविल नौकरी या बिजनेस के साथ-साथ सेना में योगदान दे सकते हैं।

37
12वीं के बाद इंडियन आर्मी में एंट्री के 2 खास रास्ते
  • NDA (नेशनल डिफेंस एकेडमी): UPSC के जरिए NDA की परीक्षा होती है। सिलेक्शन के बाद तीनों सेनाओं, आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में ट्रेन्ड ऑफिसर के रूप में एंट्री मिलती है। यह मौका लड़के-लड़कियों दोनों के लिए उपलब्ध है।
  • TES (टेक्निकल एंट्री स्कीम): जिन स्टूडेंट्स ने 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के साथ 70% या उससे ज्यादा मार्क्स हासिल किए हैं, वे इस स्कीम के तहत आर्मी में डायरेक्ट अप्लाई कर सकते हैं।
47
इंडियन नेवी में कैसे बनाएं करियर?
  • ग्रेजुएशन के बाद: CDSE या NCC 'C' सर्टिफिकेट एंट्री।
  • 12वीं के बाद: Agniveer भर्ती (SSR/MR): लड़के-लड़कियों दोनों के लिए है।
  • NDA Entry: UPSC के जरिए नेवी के टेक्निकल ब्रांच में भर्ती।
  • 10+2 B.Tech Cadet Entry Scheme: इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए यह खास स्कीम है, जो Navy में ट्रेंड ऑफिसर बनने का रास्ता देती है।
57
एयरफोर्स जॉइन करने के मुख्य रास्ते
  • ग्रेजुएशन के बाद- CDSE या AFCAT एग्जाम: ये दोनों परीक्षाएं लड़के-लड़कियों के लिए खुली हैं।
  • NCC Entry: NCC 'C' सर्टिफिकेट वालों को डायरेक्ट SSB इंटरव्यू में मौका
  • 12वीं के बाद NDA एंट्री: UPSC के जरिए NDA परीक्षा पास करके एयरफोर्स में ऑफिसर बनने का रास्ता खुलता है।
67
लड़कियों के लिए भी खुले हैं सभी दरवाजे

अब आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में लड़कियां भी NDA, CDS और अन्य स्कीम्स से भर्ती हो सकती हैं। आत्मनिर्भर और सम्मानजनक करियर चाहने वाली बेटियों के लिए यह सुनहरा मौका है।

77
क्यों बनाएं डिफेंस फोर्स में करियर?

डिफेंस फोर्स में आपको एक स्थिर और गरिमामयी करियर मिलता है। डिसिप्लिन, लीडरशिप और आत्मविश्वास जैसे गुण विकसित होते हैं। शानदार ट्रेनिंग, वर्दी की गरिमा और देश सेवा का सम्मान ये सब एक साथ मिलता है।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories