
How to Start Career in Gaming: आज के समय में ऑनलाइन गेम सिर्फ मनोरंजन या टाइम पास का जरिया नहीं है। इस फील्ड में करियर के भी शानदार अवसर हैं। यदि आपको गेम खेलना पसंद है, तो आप अपने इस शौक को अपना प्रोफेशन भी बना सकते हैं। आज के समय में गेमिंग इंडस्ट्री शानदार कमाई वाली वाला फील्ड बन चुकी है। इसमें क्रिएटिविटी, टेक्नोलॉजी और स्टोरीटेलिंग सब कुछ एक साथ देखने को मिलता है। जानिए गेमिंग में करियर (Career in Gaming Industry) की शुरुआत कैसे कर सकते हैं। कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध हैं और करियर के ऑप्शन क्या हैं। पूरी डिटेल।
आप गेमिंग में अपना करियर 6 से 12 महीने के शॉर्ट-टर्म कोर्स करके शुरू कर सकते हैं। अगर आप जल्दी कोई स्किल सीखना चाहते हैं, तो 3D एनिमेशन, गेम डिजाइन और डेवलपमेंट जैसे कोर्स आपके लिए बढ़िया हैं। इन कोर्स को करने के बाद भी आप गेमिंग इंडस्ट्री में शानदार कमाई कर सकते हैं।
भारत और विदेश के कई प्राइवेट संस्थान गेमिंग में कोर्स ऑफर करते हैं। डिग्री कोर्स की बात करें तो-
B.Tech इन गेमिंग टेक्नोलॉजी: इसमें आपको गेमिंग लॉजिक, प्रोग्रामिंग और ग्राफिक्स की ट्रेनिंग मिलती है।
B.Sc इन गेम डिजाइन एंड डेवलपमेंट: यह टेक्निकल और क्रिएटिव दोनों पहलुओं को सिखाने वाला कोर्स है।
B.A. इन एनीमेशन एंड मल्टीमीडिया: इस कोर्स में स्टोरी बनाना, आर्ट डिजाइन और 3D मॉडलिंग पर फोकस रहता है।
BBA इन ई-स्पोर्ट्स मैनेजमेंट: इस कोर्स में गेमिंग इवेंट्स, टीम मैनेजमेंट और फैन एंगेजमेंट जैसी चीजें सीखाई जाती हैं।
ये भी पढ़ें- IB ACIO Recruitment 2025: 3717 सरकारी पदों पर भर्ती, कोई भी ग्रेजुएट कर सकता है आवेदन, सैलरी दमदार
गेम डेवलपमेंट और डिजाइन: इस जॉब प्रोफाइल में कोडिंग (जैसे C++, Python) से गेम बनाना, लेवल डिजाइन और यूजर एक्सपीरियंस बेहतर करना शामिल है।
सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट: इसमें गेम के बैकएंड सर्वर, पेमेंट सिस्टम और डेटा बेस तैयार करना होता है।
3D एनिमेशन और मॉडलिंग: इसमें Maya, Blender, ZBrush जैसे सॉफ्टवेयर से गेम के ग्राफिक्स और कैरेक्टर बनाना शामिल है।
ई-स्पोर्ट्स मैनेजमेंट: इसमें गेमिंग टूर्नामेंट ऑर्गनाइज करना, टीम्स हैंडल करना, सोशल मीडिया और फैन्स को जोड़कर रखना मुख्य काम होता है।
ये भी पढ़े- इंजीनियर्स के लिए तगड़ी सैलरी वाली 6 सरकारी नौकरियां, 1.50 लाख रुपए तक मंथली
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi