हरियाणा पुलिस में 12वीं पास के लिए बंपर वैकेंसी, 6000 कांस्टेबल पदों के लिए 20 फरवरी से आवेदन

Published : Feb 13, 2024, 01:18 PM ISTUpdated : Feb 13, 2024, 05:38 PM IST
HSSC constable Recruitment 2024

सार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) कांस्टेबल पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती करेगा। 6000 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 फरवरी 2024 से शुरू होगी।

HSSC Constable Recruitment 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार एचएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में 6000 पदों पर योग्य व चयनित उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

हरियाणा कांस्टेबल भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कब से

हरियाणा कांस्टेबल भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होगी और 21 मार्च 2024 को समाप्त होगी। पात्रता, चयन प्रक्रिया समेत अन्य डिटेल नीचे पढ़ें।

वैकेंसी डिटेल

पुरुष कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी): 5000 पोस्ट

महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी): 1000 पोस्ट

पात्रता मापदंड, आयु सीमा

जो उम्मीदवार हरियाणा कांस्टेबल पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड/संस्थान से 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए। एक विषय के रूप में हिंदी या संस्कृत के साथ मैट्रिक की हो। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) में प्राप्त योग्यता के आधार पर शारीरिक माप परीक्षण और फिर शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए पर्याप्त संख्या में उम्मीदवारों को आमंत्रित करेगा, दोनों केवल योग्यता प्रकृति के होंगे। उम्मीदवारों को नॉलेज टेस्ट भी देना होगा। परीक्षा का माध्यम द्विभाषी होगा यानी हिंदी/अंग्रेजी।

आवेदन शुल्क

किसी भी पद के लिए आवेदन करने के लिए किसी भी उम्मीदवार को कोई शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं है। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार एचएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

HSSC Constable Recruitment 2024 Detailed Notification Here

ये भी पढ़ें

क्या होता है प्रधानमंत्री के बॉडीगार्ड्स के काले ब्रीफकेस के अंदर?

जानिए फिजिक्स वाला अलख पांडे को, 51,000 छात्रों की 17 cr फीस की माफ

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?