
IBPS RRB PO Clerk Recruitment 2025: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने RRB PO और क्लर्क भर्ती 2025 (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक) के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही 1 सितंबर से ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ibps.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 21 सितंबर 2025 है। कुल वैकेंसी 13217 पदों के लिए है। वैंकसी की पूरी डिटेल, योग्यता नीचे देखें।
| पद | कुल पद |
| ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) | 7972 |
| ऑफिसर स्केल I (PO) | 3907 |
| ऑफिसर स्केल-II (कृषि अधिकारी) | 50 |
| ऑफिसर स्केल-II (लॉ ऑफिसर) | 48 |
| ऑफिसर स्केल-II (चार्टर्ड अकाउंटेंट) | 69 |
| ऑफिसर स्केल-II (आईटी ऑफिसर) | 87 |
| ऑफिसर स्केल-II (जनरल बैंकिंग ऑफिसर) | 854 |
| ऑफिसर स्केल-II (मार्केटिंग ऑफिसर) | 15 |
| ऑफिसर स्केल-II (ट्रेजरी मैनेजर) | 16 |
| ऑफिसर स्केल-III (सीनियर मैनेजर) | 199 |
| कुल | 13217 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन पोस्ट वाइज अलग-अलग है जिसमें-
1. ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क): किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन, स्थानीय भाषा का ज्ञान, कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज।
2. ऑफिसर स्केल I (PO): किसी भी विषय में ग्रेजुएशन, कृषि, आईटी, मैनेजमेंट, लॉ, इकोनॉमिक्स या अकाउंटेंसी वालों को प्राथमिकता मिलेगी। स्थानीय भाषा का ज्ञान और कंप्यूटर की समझ होनी चाहिए।
3. ऑफिसर स्केल II (जनरल बैंकिंग ऑफिसर): ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स, बैंकिंग, फाइनेंस, कृषि, आईटी, लॉ, मैनेजमेंट जैसे विषय वालों को प्राथमिकता मिलेगी। कम से कम 2 साल का बैंक या वित्तीय संस्थान में ऑफिसर का अनुभव होनी चाहिए।
4. ऑफिसर स्केल II (स्पेशलिस्ट ऑफिसर):
आईटी ऑफिसर- कंप्यूटर, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्रेजुएशन के साथ 1 साल अनुभव।
चार्टर्ड अकाउंटेंट- ICAI से CA के साथ एक साल अनुभव।
लॉ ऑफिसर- लॉ में डिग्री (50 प्रतिशत अंक) के साथ 2 साल वकालत या बैंक, वित्तीय संस्थान में अनुभव।
ट्रेजरी मैनेजर- MBA (फाइनेंस) या CA के साथ 1 साल अनुभव।
मार्केटिंग ऑफिसर- MBA (मार्केटिंग) के साथ 1 साल अनुभव।
कृषि अधिकारी: एग्रीकल्चर, डेयरी, पशुपालन, फॉरेस्ट्री आदि विषय में ग्रेजुएशन (50 प्रतिशत अंक) के साथ 2 साल अनुभव।
5. ऑफिसर स्केल III (सीनियर मैनेजर): ग्रेजुएशन (50 प्रतिशत अंक), बैंकिंग, फाइनेंस, आईटी, कृषि, लॉ, मैनेजमेंट जैसे विषय वालों को प्राथमिकता। कम से कम 5 साल का ऑफिसर लेवल का अनुभव।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र सीमा 1 सितंबर 2025 तक नीचे दिए गए अनुसार होनी चाहिए-
ये भी पढ़ें- पावर ग्रिड भर्ती 2025: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए बंपर सरकारी नौकरी, 1.20 लाख तक सैलरी
ये भी पढ़ें- भारतीय नौसेना भर्ती 2025: 260 वैकेंसी के लिए आवेदन का आखिर मौका, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए जीएसटी सहित 175 रुपए। सभी अन्य उम्मीदवारों के लिए जीएसटी सहित 850 रुपए है। पदों के हिसाब से योग्यता, आयु सीमा और रिक्तियों का पूरा डिटेल IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
IBPS RRB PO Clerk Recruitment 2025 Detailed Notification Here
IBPS RRB PO Clerk Recruitment 2025 Direct Link to Apply