
एजुकेशन डेस्क। इंंडिटन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (ICAR) की ऑल इंडिया एग्रीकल्चर एंट्रेंस एग्जाम (AIEEA) पोस्ट ग्रेजुएट और एआईसीई जेआरएफ/एसआरएफ (पीएचडी) 2023 का एग्जाम 9 जुलाई को आयोजित किया जाना है। एग्जाम के लिए आज एडवांस्ड सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट icar.nta.nic.in से सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
ICAR AIEEA PG 2023: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की अखिल भारतीय कृषि प्रवेश परीक्षा (AIEEA) पीजी और जेआरएफ, एसआरएफ और पीएचडी के लिए कैंडिडेट कई दिनों से सिटी इंटीमेशन स्लिप की इंतजार कर रहे थे। सिटी स्लिप जारी होने से कैंडिडेट नौ जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए सेंटर तक पहुंचने और अन्य व्यवस्था आसानी से कर लेंगे।
ये भी पढ़ें. ICAR IARI Technician Recruitment 2023: आईसीएआर आईएआरआई एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAR AIEEA PG 2023 exam: दो शिफ्ट में एग्जाम
एआईईईए 2023 पोस्ट ग्रेजुएट एग्जाम सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। एआईसीई जेआरएफ/एसआरएफ (पीएचडी) एग्जाम उसी दिन दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित होगा।
AIEEA PG 2023 city intimation slip: जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड
कैंडिडेट इस बात का ध्यान रखें कि यह सिर्फ सिटी इंटीमेशन स्लिप है। अभी एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है। ए़डमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड ले जाना जरूरी होगा। बिना एडमिट कार्ड के सेंटर पर एंट्री नहीं करने दिया जाएगा। सिटी इंटीमेशन स्लिप के बेस पर कैंडिडेट को एग्जाम देने की परमीशन नहीं दी जाएगी।
ये भी पढ़ें. ICAR PG and PhD Exam Date 2023: नौ जुलाई को होगा आईसीएआर पीजी और पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम, यहां देखें डीटेल्स
ICAR AIEEA PG 2023 के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करें
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi