
करियर डेस्क : इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेट्रीज ऑफ इंडिया (ICSI) की तरफ से कंपनी सेक्रेट्रीज प्रोफेशनल एग्जाम (ICSI CS Professional Exam 2022) का रिजल्ट अनाउंस कर दिया गया है। 25 फरवरी, 2023 को सुबह 11 बजे नतीजों का ऐलान कर दिया गया है। दिसंबर, 2022 में हुए इस एग्जाम में शामिल हुए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
ICSI CS Executive Professional Result 2022
ICSI की तरफ से 21 दिसंबर से 30 दिसंबर, 2022 तक सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम एग्जाम आयोजित की गई थी। जबकि, एग्जीक्यूटिव एग्जाम 21 दिसंबर से 29 दिसंबर, 2022 तक चला था। अभी सिर्फ प्रोफेशनल प्रोग्राम का रिजल्ट ही घोषित किया गया है। एग्जीक्यूटिव एग्जाम का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे आएगा। उम्मीदवार रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की हेल्प से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ICSI CS Merit List 2022 चिराग अग्रवाल बने टॉपर
प्रोफेशनल एग्जाम में चिराग अग्रवाल ने टॉप किया है। उन्हें पहली रैंक मिली है। वहीं, दूसरा स्थान एस स्वाति को तीसरा रिया को मिला है। जबकि अनमोल अजय जैन चौथे और अपर्णा मुकेश अग्रवाल ने पांचवी रैंक हासिल की है।
ICSI CS Result 2022 इतने नंबर पाने वाले पास
आईसीएसआई सीएस एग्जाम में पास होने के लिए उम्मीदवारों को हर सब्जेक्ट में 40% और ओवलऑल 50% मार्क्स लाना होगा। इतने अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स पास हैं। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें
IIT JAM Answer Key 2023 : आंसर की जारी, 5 आसान स्टेप में करें डाउनलोड, उठाएं ऑब्जेक्शन
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi