ICSI CSEET नवंबर 2025 रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें ई-मार्कशीट

Published : Nov 20, 2025, 02:42 PM ISTUpdated : Nov 20, 2025, 02:47 PM IST
ICSI CSEET November Result 2025 Out

सार

ICSI ने आज CSEET Result 2025 जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स icsi.edu पर लॉगिन करके रिजल्ट और सब्जेक्ट वाइज मार्क्स ब्रेकअप डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक और डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां भी दिया गया है।

ICSI CSEET November Result 2025 Out: आई सीएसआई ने आज, 20 नवंबर 2025 को CSEET Result 2025 घोषित कर दिया है। अगर आपने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) दिया था, तो अब आपका इंतजार खत्म हो चुका है। रिजल्ट देखने के लिए आपको ICSI की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाना होगा। इस बार रिजल्ट के साथ हर कैंडिडेट के मार्क्स का पूरा सब्जेक्ट वाइज ब्रेकअप भी ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन 8 और 10 नवंबर 2025 को देशभर के अलग-अलग एग्जाम सेंटरों पर किया गया था। लाखों स्टूडेंट्स इस नतीजे का इंतजार कर रहे थे और अब संस्थान ने रिजल्ट से जुड़ी सभी जानकारी ऑनलाइन जारी कर दी है। आगे देखें CSEET Result 2025 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक और मार्कशीट डाउनलोड करने का आसान तरीका।

ICSI CSEET November Result 2025 Direct Link

ICSI CSEET November Result 2025: ऑनलाइन डाउनलोड करें मार्कशीट

ICSI ने साफ कर दिया है कि Result-cum-Marks Statement की कोई भी फिजिकल कॉपी स्टूडेंट्स को नहीं भेजी जाएगी। मतलब, आपको अपनी मार्कशीट सिर्फ ऑनलाइन ही डाउनलोड करनी होगी और जरूरत पड़ने पर उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें- RRC NR Apprentice Recruitment 2025: 4116 वैकेंसी, 10वीं + ITI वाले इस दिन से करें आवेदन 

ICSI CSEET November Result कहां-कैसे चेक करें?

CSEET नवंबर रिजल्ट और सब्जेक्ट वाइज मार्क्स ICSI की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर उपलब्ध हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें-

  • सबसे पहले ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • होम पेज पर दिख रहे लिंक ICSI CSEET Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, यहां अपनी लॉगिन डिटेल्स भरें।
  • सबमिट पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • रिजल्ट को ध्यान से देखें और चाहें तो PDF डाउनलोड कर लें।
  • आगे के कामों के लिए एक प्रिंटआउट निकाल कर संभालकर रख लें।

ICSI CSEET Result 2025: डाउनलोड करने के बाद क्या करें?

  • अपनी मार्कशीट को ध्यान से चेक करें
  • सब्जेक्ट वाइज मार्क्स देख लें
  • आगे की प्रक्रिया के लिए डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें

ये भी पढ़ें- Navy में 210 अप्रेंटिस वैकेंसी: 8वीं-10वीं पास फटाफट करें अप्लाई, लास्ट डेट मिस न करें

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

RBSE Board Exam 2026: क्लास 9, 10, 11 और 12 की डेट्स जारी, जानिए कब से शुरू हैं परीक्षाएं
CAT 2025: प्रोविजनल आंसर की और रेस्पॉन्स शीट जारी, जानें ऑब्जेक्शन कैसे करें?