ICSI CSEET Result Jan 2025: घोषित हुए नतीजे, ऐसे करें डाउनलोड

Published : Jan 20, 2025, 02:40 PM ISTUpdated : Jan 20, 2025, 02:45 PM IST
ICSI CS June 2024 revised timetable direct link

सार

ICSI CSEET जनवरी 2025 परीक्षा का रिजल्ट घोषित! icsi.edu पर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें। फिजिकल कॉपी नहीं मिलेगी, केवल ऑनलाइन उपलब्ध।

ICSI CSEET Result Jan 2025 Out: कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) के जनवरी 2025 सेशन का रिजल्ट आज, 20 जनवरी 2025, दोपहर 2 बजे घोषित कर दिया गया है। जो उम्मीदवार 11 और 13 जनवरी 2025 को आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर देख सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें CSEET Result और Marks Statement

अपना रिजल्ट और मार्क्स कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-

  • अपना CSEET Result चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • अब स्टूडेंट सेक्शन चुनें: Student > CSEET > CSEET Results
  • रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें: “ICSI CSEET Result January 2025”
  • मांगे गये डिटेल्स भरें: अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें।
  • रिजल्ट चेक करें: स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा।
  • डाउनलोड करें: अपने e-Result-cum-Marks Statement को डाउनलोड करें।
  • रिजल्ट की एक कॉपी प्रिंट करें और भविष्य की जरूरत के लिए इसे सुरक्षित रखें।

ICSI CS Result Jan 2025 Direct Link Here

स्कोर कार्ड में मिलेंगे ये डिटेल्स

आपके स्कोरकार्ड पर यह डिटेल्स दी जाएंगी-

  • एडमिशन नंबर
  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • विषय और पेपर कोड
  • प्राप्त अंक और अधिकतम अंक
  • परीक्षा का परिणाम
  • स्कोरकार्ड की वैधता

ये भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप के बच्चे और नाती-पोते, कौन है Kai Trump जिससे खास लगाव

ICSI CSEET Result 2025 : पासिंग मार्क्स

उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में अलग से कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे (पेपर 1, 2, 3 और 4, जैसा भी मामला हो) और परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कुल मिलाकर 50 प्रतिशत मार्क्स स्कोर करने जरूरी हैं।

ये भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप कितने पढ़े-लिखे हैं, जानिए उनकी डिग्रियां और कॉलेज

स्कोर कार्ड की फिजिकल कॉपी नहीं मिलेगी

ICSI ने साफ किया है कि रिजल्ट के बाद मार्क्स स्टेटमेंट की फॉर्मल e-कॉपी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जिसे उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी कैंडिडेट को फिजिकल कॉपी (प्रिंटेड) नहीं भेजी जाएगी।

ये भी पढ़ें- जर्मन नाई का पोता डोनाल्ड ट्रंप कैसे बना राष्ट्रपति, क्या करते थे पिता

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर