IISER Aptitude Test 2023: आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Published : Jun 11, 2023, 06:40 PM IST
ISSER

सार

IISER एप्टीट्यूड टेस्ट 2023 का हॉल टिकट जारी कर दिया गया है। परीक्षा 17 जून को आयोजित की जाएगी। कैंडिडेट अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट iiseradmission.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 

एजुकेशन डेस्क। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISERs) एप्टीट्यूड टेस्ट का हॉल टिकट या एडमिट कार्ड जारी कर दिए गया है। सभी कैडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट iiseradmission.in से डाउनलोड कर सकते हैं। IISER एप्टीट्यूड टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपना अकाउंट लॉगइन करना होगा। एग्जाम 17 जून को आयोजित किया जाएगा। 

IISER aptitude test 2023 admit card issued: IISERs में  फाइव ईयर बैचलर ऑफ साइंस और मास्टर ऑफ साइंस (BS-MS) डुअल डिग्री प्रोग्राम में  कैंडिडेट के  एडमीशन देने के लिए एप्टीट्यू़ट टेस्ट आयोजित किया जाते हैं। IISER एप्टीट्यूड टेस्ट 2023 के एडमिट कार्ड में एग्जाम की तारीख , एग्जाम का समय समय, एग्जाम के दिन के साथ ही गाइ़ड लाइन भी दी रहेगी।

ये भी पढ़ें CSIR Net Admit Card 2023: एनटीए ने जारी किया एडमिट कार्ड, कैंडिडेट्स यहां से करें डाउनलोड

IISER एडमिट कार्ड 2023: यहां करें डाउनलोड 

  • सबसे पहले कैंडिडेट IISER की आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर जाएं।
  • इसके बाद IISER एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन कर मांगी गई इनफॉर्मेशन जैसे, कैंडिडेट की आईडी और पासवर्ड डालकर सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • IISER 2023 के एडमिट कार्ड में दी गई डीटेल्स चेकर करें। 
  • अब एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट लेकर अपने पास रख लें।

ये भी पढ़ें UP BEd JEE 2023 Admit Card: यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के साथ इन बातों का रखें खास ध्यान, देंखे Video

IISER एप्टीट्यूड टेस्ट 2023 परीक्षा पैटर्न
IISER एप्टीट्यूड टेस्ट देश भर में कई केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। यह पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम होगा। टेस्ट में कुल 60 ऑप्शनल क्वेश्चन होंगे। इसमे बायोलॉजी, केमेस्ट्री, मैथ्स और फिजिक्स में सभी से 15 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर क्वेश्चन 4 मार्क्स के होंगे। जबकि गलत आंसर के लिए एक मार्क्स काट लिए जाएंगे। अटेम्प्ट न करने वाले सवालों पर कोई नंबर नहीं मिलेगा। सवालों के जवाब देने के लिए कैंडिडेट्स को 180 मिनट का समय मिलेगा। IISER एप्टीट्यूड टेस्ट रैंक लिस्ट बनाते समय एक कैंडिडेट की ओर से 240 में से हासिल किए गए टोटल मार्क्स पर कंसीडर किया जाएगा।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और
ट्रेन का हॉर्न vs शेर की दहाड़: कौन ज्यादा दूर तक सुनाई देती है, जवाब जान दंग रह जाएंगे