IIT भिलाई: पढ़ाई के साथ स्कॉलरशिप का शानदार मौका, UG और PG छात्रों के लिए खास

Published : Nov 25, 2024, 11:25 AM IST
scholarships india

सार

IIT भिलाई मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को स्कॉलरशिप देता है। UG, MTech और PhD छात्रों के लिए कई स्कॉलरशिप उपलब्ध हैं, जो ट्यूशन फीस, हॉस्टल, मेस और जेब खर्च में मदद करती हैं।

IIT Bhilai Scholarship: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई (IIT Bhilai) न केवल भारत के प्रीमियर संस्थानों में से एक है, बल्कि यहां छात्रों को बेहतर शिक्षा और शोध के साथ आर्थिक सहायता भी दी जाती है। संस्थान की यह पहल सुनिश्चित करती है कि आर्थिक स्थिति किसी भी मेधावी छात्र की पढ़ाई में बाधा न बने। IIT भिलाई की ये स्कॉलरशिप्स न केवल छात्रों की पढ़ाई का बोझ कम करती हैं, बल्कि उनके उज्जवल भविष्य का रास्ता भी खोलती हैं। अगर आप तकनीकी शिक्षा में करियर बनाना चाहते हैं और आर्थिक मदद की जरूरत है, तो IIT भिलाई आपके सपनों को पंख देने के लिए तैयार है। यहां दी जाने वाली स्कॉलरशिप्स से जुड़ी सभी अहम जानकारियां विस्तार से जानिए।

1. मेरिट-कम-मीन्स स्कॉलरशिप (Merit-cum-Means Scholarship)

यह स्कॉलरशिप संस्थान के UG (Undergraduate) प्रोग्राम्स के छात्रों के लिए बनाई गई है। इसका उद्देश्य मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मदद पहुंचाना है।

कौन पात्र हैं

  • सामान्य वर्ग (UR) और OBC श्रेणी के छात्र।

पारिवारिक आय

  • सामान्य वर्ग के लिए ₹5 लाख सालाना।
  • OBC वर्ग के लिए ₹6 लाख सालाना।
  • CGPA: छात्रों को कम से कम 6.0 बनाए रखना होगा।

लाभ

  • ट्यूशन फीस का 1/3 हिस्सा वापस (रिइम्बर्समेंट)।
  • हर महीने ₹1,000 जेब खर्च के तौर पर।
  • जिनकी आय ₹1 लाख से ₹5 लाख सालाना के बीच है, उन्हें 2/3 ट्यूशन फीस माफी।

2. संस्थान SC/ST स्कॉलरशिप (Institute SC/ST Scholarship)

SC और ST वर्ग के छात्रों को शिक्षा में समान अवसर देने के लिए यह स्कॉलरशिप उपलब्ध है।

कौन पात्र हैं

  • SC/ST श्रेणी के UG छात्र।
  • पारिवारिक आय: ₹4.5 लाख सालाना से अधिक न हो।
  • CGPA: छात्रों को कम से कम 6.0 बनाए रखना होगा।

लाभ

  • मेस और हॉस्टल की पूरी फीस माफ।
  • हर महीने ₹250 पॉकेट मनी।
  • छात्रों को बोर्डिंग और अन्य जरूरी खर्चों के लिए मदद।

3. संस्थान फ्री स्टूडेंटशिप स्कॉलरशिप (Institute Free Studentship Scholarship)

यह स्कॉलरशिप UG छात्रों के 10% हिस्से को दी जाती है, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्रों को आर्थिक मदद मिल सके।

कौन पात्र हैं

  • सभी श्रेणियों के UG छात्र।

पारिवारिक आय

  • सामान्य वर्ग के लिए ₹5 लाख सालाना।
  • OBC वर्ग के लिए ₹6 लाख सालाना।
  • CGPA: कम से कम 6.0।

लाभ

  • ट्यूशन फीस का 1/3 रिइम्बर्समेंट।
  • जिनकी आय ₹1 लाख से ₹5 लाख सालाना के बीच है, उन्हें 2/3 फीस माफी।

4. संस्थान फेलोशिप (Institute Fellowship for Postgraduate Students)

MTech और PhD छात्रों के लिए यह फेलोशिप आर्थिक सहयोग के साथ-साथ शोध को बढ़ावा देती है।

MTech फेलोशिप: कौन पात्र हैं

GATE परीक्षा में सफल नॉन-स्पॉन्सर्ड छात्र।

लाभ

  • अधिकतम 21 महीने तक फेलोशिप।
  • फेलोशिप की राशि हर महीने दी जाती है।

PhD फेलोशिप

कौन पात्र हैं

  • संस्थान के पीएचडी छात्र।

लाभ

  • 4 साल तक फंडिंग।
  • जरूरत पड़ने पर 1 साल की एक्सटेंशन।

विशेष शर्त

  • कैंपस में रहना अनिवार्य।
  • हर सप्ताह 8 घंटे अकादमिक/प्रशासनिक कार्यों में योगदान देना होगा।

IIT भिलाई स्कॉलरशिप्स की खास बातें

  • आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को प्राथमिकता: संस्थान यह सुनिश्चित करता है कि किसी भी छात्र की पढ़ाई केवल पैसों की वजह से न रुके।
  • सीजीपीए बनाए रखना जरूरी: छात्रों को लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
  • सभी वर्गों के लिए अवसर: SC/ST, OBC और सामान्य वर्ग के छात्रों को अलग-अलग योजनाओं का लाभ मिलता है।
  • शोध और उच्च शिक्षा को बढ़ावा: MTech और PhD छात्रों के लिए विशेष फेलोशिप।
  • सपोर्ट सिस्टम: छात्रों को अकादमिक और वित्तीय मदद देने के लिए मजबूत सिस्टम।

ये भी पढ़ें

हेमंत सोरेन से ज्यादा अमीर हैं कल्पना सोरेन, निवेश और गहनों में भी आगे

कौन हैं एमबीए चायवाला प्रफुल्ल बिल्लोरे, जानिए क्यों चर्चा में?

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

RBSE Board Exam 2026: क्लास 9, 10, 11 और 12 की डेट्स जारी, जानिए कब से शुरू हैं परीक्षाएं
CAT 2025: प्रोविजनल आंसर की और रेस्पॉन्स शीट जारी, जानें ऑब्जेक्शन कैसे करें?