ITBP में SI, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के 500+ पदों पर भर्ती! ₹1,12400 तक सैलरी

Published : Nov 03, 2024, 04:12 PM ISTUpdated : Nov 03, 2024, 05:05 PM IST
ITBP SI Constable Recruitment 2024

सार

ITBP में SI, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के 526 पदों पर भर्ती। आवेदन 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक। पूरी जानकारी जल्द ही recruitment.itbpolice.nic.in पर।

ITBP SI, Constable Recruitment 2024: इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBPF) ने 2024 में सब-इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल (टेलीकम्यूनिकेशन) पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की है। कुल 526 पदों के लिए यह भर्ती की जाएगी, जिसमें सब-इंस्पेक्टर (SI), हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं। डिटेल जानकारी जल्द ही ITBP की ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर उपलब्ध होगी।

ITBP SI, Constable Recruitment 2024: आवेदन की तारीखें और पात्रता

  • आवेदन प्रारंभ: 15 नवंबर 2024
  • अंतिम तिथि: 14 दिसंबर 2024
  • लिंग: पुरुष और महिला दोनों ही आवेदन कर सकते हैं।

पोस्ट वाइज डिटेल और रिजर्वेशन

इस भर्ती में पदों का वितरण इस प्रकार है-

  • सब-इंस्पेक्टर (टेलीकम्यूनिकेशन): कुल 92 पद (78 पुरुष और 14 महिला)
  • हेड कांस्टेबल (टेलीकम्यूनिकेशन): कुल 383 पद (325 पुरुष और 58 महिला)
  • कांस्टेबल (टेलीकम्यूनिकेशन): कुल 51 पद (44 पुरुष और 7 महिला)
  • 10% पदों को पूर्व सैनिकों (ESM) के लिए आरक्षित रखा गया है। अगर इनके लिए योग्य उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते हैं, तो ये पद अन्य उम्मीदवारों से भरे जाएंगे।

ITBP SI, Constable Recruitment 2024: उम्र सीमा

  • सब-इंस्पेक्टर (SI): 20-25 वर्ष
  • हेड कांस्टेबल: 18-25 वर्ष
  • कांस्टेबल: 18-23 वर्ष
  • (उम्र सीमा का निर्धारण कट-ऑफ तारीख के आधार पर होगा, जो विस्तृत नोटिफिकेशन में दी जाएगी।)

ITBP SI, Constable Recruitment 2024: सैलरी और वेतनमान

  • सब-इंस्पेक्टर: ₹35,400 - ₹1,12,400 (लेवल-6)
  • हेड कांस्टेबल: ₹25,500 - ₹81,100 (लेवल-4)
  • कांस्टेबल: ₹21,700 - ₹69,100 (लेवल-3)

ITBP SI, Constable Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

  • सब-इंस्पेक्टर के लिए: ₹200
  • हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के लिए: ₹100
  • (महिला, एससी, एसटी और पूर्व सैनिकों के लिए कोई शुल्क नहीं है।)

ITBP भर्ती की अधिक जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवार ITBP की ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

प्रियंका गांधी का बेटा है टैलेंट का खजाना, क्या करते हैं रेहान वाड्रा

प्रियंका गांधी की बेटी का करियर-पढ़ाई, क्या करती हैं मिराया वाड्रा?

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?