एक या दो नहीं इन छात्रों को सभी 8 Ivy League कॉलेजों से मिला एडमिशन ऑफर, जानिए

Published : Jan 25, 2025, 11:20 AM IST
success stories of students who accepted by all eight ivy leagues

सार

जानिए उन चुनिंदा छात्रों के बारे में जिन्होंने सभी 8 आइवी लीग कॉलेजों से एडमिशन ऑफर पाया। इनकी कहानी प्रेरणा और मेहनत का एक जीता जागता उदाहरण है।

Ivy League colleges Students Success Story: Ivy League कॉलेज दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में गिने जाते हैं। इनमें एडमिशन लेना लाखों छात्रों का सपना होता है, क्योंकि यहां का एडमिशन प्रोसेस बेहद कठिन और कंपीटिटिव है। इन कॉलेजों में पढ़ाई का मतलब है शानदार करियर की गारंटी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे भी छात्र हैं, जिन्होंने अपने टैलेंट से सिर्फ एक Ivy League कॉलेज में नहीं, बल्कि सभी आठ Ivy League कॉलेजों से एडमिशन का ऑफर पाया। इंडिया टुडे की एक खबर के अनुसार यह किसी भी छात्र के लिए सपने से कम नहीं। ये उपलब्धि न केवल उनके शैक्षणिक कौशल, बल्कि उनकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का प्रमाण है। जानिए ऐसे छात्रों के बारे में।

कौन हैं ये छात्र जिन्हें सभी 8 Ivy League कॉलेजों से मिला एडमिशन का ऑफर

1. फर्नांडो रोजास (2015): कैलिफोर्निया के रहने वाले फर्नांडो ने अपने भाषण और डिबेट स्किल के दम पर सभी Ivy League कॉलेजों में एडमिशन पाया। उन्होंने Yale University को चुना।

2. क्वासी इनिन (2014): न्यूयॉर्क के क्वासी को सभी Ivy League कॉलेजों में एडमिशन मिला और उन्होंने Yale University को चुना। उनकी कहानी उस साल पूरे अमेरिका में चर्चा का विषय बनी।

3. एश्ले अदिरिका (2022): फ्लोरिडा की इस छात्रा ने अपनी पढ़ाई और लीडरशिप स्किल के बल पर Ivy League में जगह बनाई।

4. क्रेग मैकफारलैंड (2022): जैक्सनविल, फ्लोरिडा के इस वैलेडिक्टोरियन ने 4.98 GPA के साथ सभी 8 कॉलेजों में एडमिशन पाया।

5. हेरोल्ड एकेह (2015): नाइजीरिया से न्यूयॉर्क आए हेरोल्ड ने अपनी प्रभावशाली निबंध लेखन के बल पर सभी Ivy League कॉलेजों में एडमिशन पाया और Yale University चुनी।

6. केली हाइल्स (2016): गुयाना से आई इस छात्रा ने अपने जोश और पढ़ाई के प्रति समर्पण से Ivy League में जगह बनाई।

7. मालेना गैलेट्टो (2024): ब्रॉन्क्स साइंस हाई स्कूल की इस छात्रा ने अपनी लीडरशिप और एकेडमिक्स में बेहतरीन प्रदर्शन कर Ivy League का सपना पूरा किया।

8. इवान वाजक्वेज: शिक्षा और अन्य गतिविधियों के प्रति अपने समर्पण के चलते इन्होंने सभी आठ कॉलेजों में एडमिशन पाया।

9. पूजा चंद्रशेखर (2015): भारतीय मूल की इस अमेरिकी छात्रा ने लगभग परफेक्ट SAT स्कोर और इनोवेशन के लिए एडमिशन पाया।

ये भी पढ़ें- कौन हैं IPS अलंकृता सिंह? जिनकी विदेश यात्रा पर हुआ विवाद, देना पड़ा इस्तीफा

Ivy League क्या है?

Ivy League अमेरिका के आठ सबसे प्रतिष्ठित युनिवर्सिटी का ग्रुप है। ये शिक्षा, रिसर्च और करियर के मामले में दुनिया के टॉप संस्थानों में आते हैं। ये संस्थान अपने ऐतिहासिक महत्व और कठोर एडमिशन प्रक्रिया के लिए जाने जाते हैं। ये Ivy League कॉलेज हैं-

  • हार्वर्ड यूनिवर्सिटी
  • येल यूनिवर्सिटी
  • प्रिंसटन यूनिवर्सिटी
  • कोलंबिया यूनिवर्सिटी
  • यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया (UPenn)
  • डार्टमाउथ कॉलेज
  • ब्राउन यूनिवर्सिटी
  • कॉर्नेल यूनिवर्सिटी

ये भी पढ़ें- 25 January in History: सैकड़ों जिंदगियों को लील गया भूकंप और विस्फोट

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

कौन थी सिमोन टाटा? जानिए रतन टाटा की सौतेली मां की शानदार उपलब्धियां
BPSC AEDO Salary: बिहार असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर को कितनी सैलरी मिलेगी?