
Jharkhand board matric result 2024 topper list: झारखंड मैट्रिक रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी गई है। हजारीबाग की ज्योत्सना ज्योति 99.2% अंक हासिल कर झारखंड टॉपर बनी हैं। ओवर ऑल पास प्रतिशत 90.39% रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 91% जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 89.70% है। लड़कियों ने मामूली अंतर से लड़कों से बढ़त बनाई है।
हजारीबाग, इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल का टॉपर लिस्ट में दबदबा
जेएसी झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट में हजारीबाग, इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल की ज्योत्सना ज्योति 500 में से 496 अंक हासिल कर 99.2% प्रतिशत मार्क्स के साथ टॉपर बनी हैं। उनके बाद 98.6% और 493 अंकों के साथ सना संजूरी सेकंड टॉपर हैं। करिश्मा कुमारी और सृष्टि सौम्या दोनों ने 500 के कुल अंकों में से 98.4% अंक हासिल करके तीसरा स्थान हासिल किया। सभी इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग की छात्राएं हैं।
झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 टॉपर लिस्ट यहां देखें
1 ज्योत्सना ज्योति - (496 मार्क्स) इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग
2 सना संजरी- (493 मार्क्स) इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग
3 करिश्मा कुमारी- (492 मार्क्स) इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग
3 सृष्टि सौम्या- (492 मार्क्स) इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग
4 प्रतिभा महतो - (491 मार्क्स) उर्सुलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, रांची
4 सुमित कुमार महतो - (491 मार्क्स) सेंट जॉन हाई स्कूल, रांची
4 सुप्रिया कुमारी - (491 मार्क्स) इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग
5 संभवी सुहाना - (490 मार्क्स) सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहर
5 सक्षम वर्मा - (490 मार्क्स आईटीएसवीएम हाई स्कूल, चतरा
5 फिजा फातिमा - (490 मार्क्स) मिल्लत हाईस्कूल, धनबाद
5 सुकृति कुमारी - (490 मार्क्स) इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग
5 तनु राजमुक्ति - (490 मार्क्स) इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग
JAC Jharkhand Board 10th Result Direct Link
जेएसी 10वीं रिजल्ट 2024 ओवर ऑल पास प्रतिशत, छात्र और छात्राओं का रिजल्ट
जेएसी 10वीं परिणाम 2024 में ओवर ऑल पास प्रतिशत 90.39% रहा।
परीक्षा में उपस्थित छात्रों की संख्या: 4,18,623
परीक्षा में पास छात्रों की कुल संख्या: 3,78,398 छात्र (90.39%)
कुल उत्तीर्ण लड़के: 1,77,849 (89.70%)
कुल उत्तीर्ण लड़कियां: 2,00,549 (91%)
जेएसी 10वीं परिणाम 2024 में 2 लाख से अधिक छात्रों को मिला फर्स्ट डिवीजन
प्रथम श्रेणी: 2,05,110 छात्र
द्वितीय श्रेणी: 1,53,733
तृतीय श्रेणी: 19,555 छात्र
JAC 10वीं रिजल्ट 2024: पूर्वी सिंहभूम जिले में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे ज्यादा
इस साल झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे अधिक (94.075 प्रतिशत) है, जबकि देवघर में यह सबसे कम (84.531 प्रतिशत) है। देखें जिलावार झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट पास प्रतिशत।
ये भी पढ़ें
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi