JAC 10th Result 2025 Out: झारखंड मैट्रिक रिजल्ट घोषित, Direct Link से ऐसे चेक करें

Published : May 27, 2025, 11:55 AM ISTUpdated : May 27, 2025, 01:26 PM IST
JAC 10th Result 2025 Out

सार

JAC 10th Result 2025 Out: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स अपने मार्क्स ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत पड़ेगी।

JAC 10th Result 2025 Declared: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज 27 मई को झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 (JAC 10th Result 2025) जारी कर दिया है। झारखंड 10वीं रिजल्ट की घोषणा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन ने बोर्ड की ओर से आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में की। इस बार का कुल पास प्रतिशत 91.71% है, जो कि पिछले साल से बेहतर है। राजधानी रांची का रिजल्ट 87.32% है। बता दें कि छात्र-छात्राएं लंबे समय से Jharkhand Matric Result 2025 का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। Jharkhand Board 10th Result 2025 की घोषणा सुबह 11:30 बजे की गई। जो भी स्टूडेंट्स मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। 

JAC 10th Result 2025 Direct Link

कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट (Jharkhand Matric Result 2025 How to Check)

  • सबसे पहले इन वेबसाइट्स में से किसी एक को खोलें:

jac.jharkhand.gov.in

jacresults.com

results.digilocker.gov.in

  • अब होमपेज पर जाएं और "Class 10 Result 2025" या "JAC Matric Result 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपनी रोल नंबर और रोल कोड भरने का विकल्प मिलेगा।
  • मांगी गई जानकारी सही-सही भरें और "Submit" या "Get Result" बटन पर क्लिक करें।
  • कुछ ही सेकंड में आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी। यहां से आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। भविष्य के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

कब हुई थी Jharkhand Board 10th Exam 2025

इस बार झारखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक कराई गई थी। पेपर सुबह 9:45 से लेकर दोपहर 1 बजे तक आयोजित किए गए थे। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 4 मार्च से 20 मार्च के बीच हुईं। इस बार बोर्ड ने पारदर्शिता और सुगमता के लिए रिजल्ट को कई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया है ताकि सभी छात्रों को बिना किसी दिक्कत के उनका रिजल्ट मिल सके।

Jharkhand Board Matric Result 2025 चेक करने के लिए जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सिर्फ अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। साइट पर लॉगिन करने के बाद मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट भी ले सकते हैं।

कितने छात्रों ने दी थी झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025

इस बार की परीक्षा में कुल 4.21 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 4.18 लाख ने परीक्षा में हिस्सा लिया। पिछले साल की बात करें तो 90.39 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे, जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 91% और लड़कों का 89.70% रहा था।

DigiLocker पर भी चेक कर सकते हैं झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 (JAC 10th result DigiLocker)

बोर्ड की ओर से बताया गया है कि छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें results.digilocker.gov.in पर जाकर बोर्ड का नाम सेलेक्ट करना होगा और अपने लॉगिन डिटेल्स डालकर रिजल्ट एक्सेस करना होगा।

2024 में ईस्ट सिंहभूम जिले का रिजल्ट था सबसे बेहतर

पिछले साल यानी 2024 में ईस्ट सिंहभूम जिले ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जहां 94.07% छात्र पास हुए थे। वहीं सबसे कम पास प्रतिशत 84.53% देवघर जिले का रहा। अगर आप भी झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे थे, तो बिना देरी के ऑफिशियल वेबसाइट या DigiLocker पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड करें।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर