JAC 12th Arts Result 2025 Gender Wise: लड़कियों ने मारी बाजी, 96.36% के साथ लड़कों से रहीं आगे

Published : Jun 05, 2025, 04:36 PM IST
JAC 12th Arts Result 2025 gender wise pass percentage

सार

JAC 12th Arts Result 2025 Gender Wise Pass Percentage: JAC 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 में लड़कियों ने बाजी मार ली है। पास प्रतिशत और फर्स्ट डिवीजन, दोनों में लड़कों से आगे रहीं। जानिए पूरी डिटेल।

JAC 12th Arts Result 2025 Gender Wise Analysis: झारखंड बोर्ड इंटर आर्ट्स रिजल्ट 2025 में इस साल लड़कियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत और लगन का कोई विकल्प नहीं होता। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा जारी 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजों में लड़कियों ने न सिर्फ पास प्रतिशत में, बल्कि फर्स्ट डिवीजन के आंकड़ों में भी लड़कों को पीछे छोड़ दिया है।

Jharkhand Board Inter Arts Result 2025: लड़कियों का पास प्रतिशत 96.36%, लड़कों से 1.82% ज्यादा

इस साल कुल पास प्रतिशत 95.62% रहा है, जो पिछले साल के मुकाबले काफी बेहतर है। लेकिन अगर बात जेंडर वाइज रिजल्ट की करें, तो लड़कियों का पास प्रतिशत 96.36% रहा, जबकि लड़के 94.54% पर ही रुक गए। यानी छात्राएं करीब 1.82% की बढ़त के साथ अव्वल रहीं।

JAC 12th Arts Result 2025: First Division में भी बेटियां आगे

राज्यभर के आंकड़ों की बात करें तो 71,624 लड़कियों ने फर्स्ट डिवीजन में सफलता पाई, वहीं लड़कों की संख्या 36,243 रही। यह दर्शाता है कि न केवल पास होने में, बल्कि हाई स्कोर करने में भी छात्राएं बेहतर रहीं।

JAC 12th Arts Result 2025 Out: झारखंड बोर्ड इंटर आर्ट्स रिजल्ट जारी, यहां Direct Link से चेक करें

JAC 12th Arts Result 2025 Out: जिलों में भी लड़कियों का दबदबा

अधिकतर जिलों में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा-

  • रांची: लड़कियां – 98.38%, लड़के – 95.52%
  • गिरिडीह: लड़कियां – 95.20%, लड़के – 93.61%
  • सिमडेगा: लड़कियां – 99.61%, लड़के – 98.40%
  • खूंटी: लड़कियां – 99.63%, लड़के – 99.39%
  • इसके अलावा लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, धनबाद और चतरा जैसे जिलों में भी बेटियों का पास प्रतिशत बेटों से अधिक रहा।

JAC 12th Arts Result 2025 Toppers: झारखंड बोर्ड इंटर आर्ट्स टॉपर्स

झारखंड बोर्ड इंटर आर्ट्स टॉपर्स की बात करें तो, जहां लड़कियों ने पूरे राज्य में शानदार प्रदर्शन किया, वहीं टॉपर्स की लिस्ट में लड़के और लड़कियां दोनों ने जगह बनाई है।

रैंक 1: देव तिवारी (साहिबगंज) – 481/500

रैंक 2: प्रेरणा कुमारी (हजारीबाग) – 470/500

रैंक 3: सूरज कुमार दास – 466/500

JAC 12th Arts Result 2025 ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियां लगातार आगे बढ़ रही हैं और राज्यभर में टैलेंट की कमी नहीं है। झारखंड बोर्ड का प्रयास है कि भविष्य में भी बेटियों को और अधिक अवसर मिलें ताकि यह बढ़त और मजबूत हो।

ये भी पढ़ें- JAC 12th Arts Result 2025 Out: झारखंड बोर्ड इंटर आर्ट्स में 95.62% स्टूडेंट्स पास, 107867 को फर्स्ट डिविजन

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर