JAC 12th Arts Result 2025: आज 2 बजे जारी होगा झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक

Published : Jun 05, 2025, 09:42 AM ISTUpdated : Jun 05, 2025, 09:44 AM IST
JAC 12th Arts Result 2025

सार

Jharkhand Board Inter Arts Result 2025: JAC 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे आएगा! jacresults.com पर देखें अपना परिणाम। पास प्रतिशत, जिलेवार प्रदर्शन और अन्य जानकारी भी जारी होगी। डिटेल कहां-कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड इंटर आर्ट्स रिजल्ट।

JAC 12th Arts Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज यानी 5 जून 2025 को 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित करने जा रही है। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, JAC 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 को दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा और इसके तुरंत बाद करीब 2:15 बजे से रिजल्ट लिंक एक्टिवेट कर दिया जाएगा।

कब हुई थी झारखंड बोर्ड इंटर की परीक्षाएं

इस साल झारखंड बोर्ड इंटर की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। बड़ी संख्या में छात्रों ने आर्ट्स स्ट्रीम से परीक्षा दी थी और अब सभी को अपने Jharkhand Board 12th Arts Result 2025 का बेसब्री से इंतजार है।

कहां चेक करें JAC 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025, ऑफिशियल वेबसाइट्स

jacresults.com

jac.jharkhand.gov.in

results.digilocker.gov.in

रिजल्ट कैसे चेक करें (How to check JAC 12th Arts Result 2025)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
  • होमपेज पर "JAC 12th Arts Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • नई विंडो खुलेगी, जहां अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

डिजीलॉकर पर भी उपलब्ध होगा JAC 12th Arts Result 2025

जो छात्र डिजीलॉकर का इस्तेमाल करते हैं, वे results.digilocker.gov.in पर जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद वहां भी मार्कशीट अपलोड कर दी जाएगी।

JAC 12th Arts Result 2025 प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन आंकड़ों का होगा ऐलान

JAC चेयरमैन प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ना सिर्फ रिजल्ट घोषित करेंगे, बल्कि साथ में ये जानकारी भी देंगे-

  • पास प्रतिशत (Overall Pass Percentage)
  • जिलेवार प्रदर्शन (District-wise Performance)
  • लड़कियों और लड़कों का प्रदर्शन (Gender-wise Performance)

JAC 12th Arts Result 2025 लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जुड़े रहें

अगर आप भी JAC 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे हैं, तो आज दोपहर 2 बजे से वेबसाइट्स पर नजर बनाए रखें। अपने रोल नंबर और रोल कोड तैयार रखें ताकि रिजल्ट आने पर चेक करने में आपको कोई परेशानी ना हो।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
Anil Agarwal Daughter: अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार कौन है, जानिए क्या करती है