Success Story: NEET और JEE दोनों में टॉप करने वाले मृणाल कुट्टेरी को जानिए, पढ़ाई का तरीका कर देगा हैरान

Published : Jun 04, 2025, 04:07 PM IST
Mrinal Kutteri success story neet and jee topper

सार

Mrinal Kutteri NEET and JEE Topper Success Story: हैदराबाद के मृणाल कुट्टेरी ने NEET 2021 में परफेक्ट 720 में से 720 अंक हासिल कर इतिहास रचा था। इतना ही नहीं JEE में भी टॉप रैंक हासिल की थी। जानिए उनकी सफलता अनोखी रणनीति।

Success Story: भारत में IIT और मेडिकल की पढ़ाई का सपना लाखों स्टूडेंट्स देखते हैं, लेकिन बहुत कम ही ऐसे होते हैं जो एक साथ JEE और NEET जैसी दो बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकें। आज हम आपको एक ऐसे ही होनहार छात्र की कहानी बताएंगे, जिसने ना सिर्फ JEE Main में शानदार 99.9 परसेंटाइल हासिल की, बल्कि NEET 2021 में 720 में 720 अंक लाकर ऑल इंडिया टॉपर बना।

Mrinal Kutteri कौन हैं? हैदराबाद का टैलेंट, केरल से हैं जड़ें

Mrinal Kutteri हैदराबाद के रहने वाले हैं। उनके परिवार में कोई भी डॉक्टर नहीं है। उनके माता-पिता मूल रूप से केरल से हैं। मृणाल अपने माता-पिता, छोटे भाई और दादा-दादी के साथ रहते हैं। उनके घर में पढ़ाई का माहौल तो था, लेकिन मेडिकल या इंजीनियरिंग की कोई पारिवारिक परंपरा नहीं थी।

8वीं-9वीं में आया बायोलॉजी से लगाव, 11वीं में शुरू की NEET की तैयारी

मृणाल ने 8वीं-9वीं क्लास से ही बायोलॉजी और केमिस्ट्री में रुचि लेनी शुरू कर दी थी। 11वीं क्लास से उन्होंने NEET की तैयारी शुरू कर दी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे आर्मी डॉक्टर बनना चाहते थे ताकि एडवेंचर और सेवा दोनों का अनुभव मिल सके। लेकिन COVID-19 महामारी के दौरान डॉक्टरों को देखकर उनका रुझान पूरी तरह मेडिकल फील्ड की ओर हो गया।

लॉकडाउन में मिला वक्त, बनाया पढ़ाई का खुद का तरीका

COVID लॉकडाउन के दौरान जब पढ़ाई ऑनलाइन हो गई, तब मृणाल को शुरुआत में यह बदलाव पसंद आया। उन्हें अपनी हॉबीज के लिए समय मिला, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने महसूस किया कि पढ़ाई प्रभावित हो रही है। फिर उन्होंने अपना रूटीन सेट किया, लेकिन किसी सख्त टाइमटेबल के बजाय, लचीले ढंग से पढ़ाई को चुना। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "मैंने हर दिन का एक गोल सेट किया और उसे कैसे पूरा करना है, यह खुद तय किया। कई बार पूरा नहीं भी कर पाया, लेकिन इससे निराश नहीं हुआ।"

बिना 10-12 घंटे की पढ़ाई के बिना JEE Main में 99.9 परसेंटाइल

जहां ज्यादातर टॉपर्स दिन-रात पढ़ाई करते हैं, वहीं मृणाल की स्ट्रेटजी अलग थी। वे रोजाना लगभग 4 घंटे पढ़ाई करते थे और अच्छे दिनों में 5 घंटे तक। इससे ज्यादा कभी नहीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने JEE Main और KVPY के लिए NEET जैसी ही सामान्य तैयारी की थी। फिर भी उन्होंने JEE Main में 99.9 परसेंटाइल स्कोर किया।

NEET UG में रचा इतिहास, हासिल किए 720 में 720 नंबर

NEET 2021 में मृणाल कुट्टेरी ने 720 में 720 नंबर हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की। ये कारनामा बहुत कम स्टूडेंट्स कर पाते हैं। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि फोकस, स्मार्ट स्ट्रैटेजी और खुद पर विश्वास से बिना रट्टा मारे भी टॉप किया जा सकता है।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर