
June Exams 2025 Calendar: अगर आप सरकारी नौकरी या किसी प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन की तैयारी कर रहे हैं, तो जून 2025 का महीना आपके लिए बहुत अहम है। इस महीने देशभर में कई बड़ी परीक्षाएं होने जा रही हैं, जिनमें RRB NTPC, NEET PG, UGC NET जैसी बड़ी एग्जाम शामिल हैं। इनकी डेट्स और शेड्यूल पहले ही जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में अगर आपने अब तक तैयारी में फुल फोकस नहीं किया है, तो वक्त बर्बाद किए बिना अपना रिवीजन शुरू कर दीजिए। आगे देखिए जून 2025 में होने वाली महत्वपूर्ण परीक्षाओं के डेट्स और इंपोर्टेंट डिटेल्स।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की सबसे पॉपुलर परीक्षा NTPC CBT-1 की शुरुआत 5 जून से होगी और यह 23 जून तक चलेगी। इस बार 8000 से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी है। एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। जो भी उम्मीदवार CBT-1 पास करेंगे, उन्हें CBT-2 में बैठने का मौका मिलेगा। इसलिए इस बार मुकाबला काफी कड़ा रहेगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित UGC NET जून सेशन की परीक्षा 21 से 30 जून के बीच कराई जाएगी। परीक्षा में पेपर-1 और पेपर-2 दोनों होंगे। समय सीमा कुल 180 मिनट होगी और दोनों पेपर के बीच कोई ब्रेक नहीं मिलेगा। एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
अगर आप पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेस में दाखिला लेना चाहते हैं, तो NEET PG 2025 आपके लिए जरूरी है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने इसकी तारीख 15 जून तय की थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार इस बार परीक्षा पैटर्न में बदलाव हैं। अब से NEET PG सिंगल शिफ्ट में आयोजित होगी, इसलिए 15 जून की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। एग्जाम सेंटर बढ़ाये जाने जैसी तैयारियों के बाद जल्द ही NEET PG 2025 Exam Date जारी की जाएगी। NEET PG 2025 Exam डेट को लेकर लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
| परीक्षा का नाम | तारीख |
| पंजाब पुलिस कांस्टेबल परीक्षा | 4 जून से 18 जून |
| RRB NTPC CBT-1 | 5 जून से 23 जून |
| AAI नॉन-एग्जीक्यूटिव परीक्षा | 5 से 6 जून |
| IDBI जूनियर असिस्टेंट मैनेजर | 8 जून |
| UPSC ESE (IES) प्रीलिम्स | 8 जून |
| NEET PG | 15 जून (स्थगित) |
| UPSC कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट (मुख्य) | 21 और 22 जून |
| UGC NET जून सेशन | 21 से 30 जून |
| यूनियन बैंक असिस्टेंट मैनेजर | 22 जून |
| DSSSB TGT स्पेशल एजुकेटर | 26, 27 और 29 जून |
| MPPSC प्रीलिम्स | 29 जून |
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi