JAC 12th Result 2025 Date: झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस, कॉमर्स का रिजल्ट 31 मई को, कहां-कैसे चेक करें

Published : May 30, 2025, 03:23 PM ISTUpdated : May 30, 2025, 03:30 PM IST
JAC 12th result 2025 date time

सार

JAC 12th Result 2025 Date: JAC 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट 31 मई 2025 को जारी होगा। छात्र  रिजल्ट jacresults.com पर चेक कर सकेंगे। आर्ट्स का रिजल्ट बाद में आएगा। जानें लेटेस्ट अपडेट

JAC 12th Result 2025 Date and Time: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर दिया है। बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई है कि साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 31 मई 2025 को जारी किया जाएगा। हालांकि, रिजल्ट कितने बजे आएगा, इसकी समय की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बता दें कि इस बार JAC इंटर की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक कराई गई थीं। अब छात्र-छात्राएं बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, जो कि 31 मई को खत्म होने जा रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा Jharkhand Board Class 12 Science, Commerce Results

झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस, कॉमर्स का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पास प्रतिशत, लड़के-लड़कियों का प्रदर्शन, जिला-वार परफॉर्मेंस जैसी अहम जानकारी भी शेयर की जाएगी।

कहां और कैसे चेक करें JAC 12वीं रिजल्ट 2025?

रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
  • होमपेज पर “JAC 12th Result 2025” का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल भरें।
  • सबमिट करने पर स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखेगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट कब आएगा?

फिलहाल बोर्ड ने सिर्फ झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी करने की बात कही है। आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट कुछ दिनों बाद घोषित किया जा सकता है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें। बता दें कि झारखंड बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 27 मई 2025 को घोषित कर दिया था।

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन थी सिमोन टाटा? जानिए रतन टाटा की सौतेली मां की शानदार उपलब्धियां
BPSC AEDO Salary: बिहार असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर को कितनी सैलरी मिलेगी?