JAC Jharkhand Board 11th Result 2023 Declared : झारखंड बोर्ड 11वीं में 98.15% स्टूडेंट्स पास, इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें रिजल्ट

Published : Jun 13, 2023, 12:31 PM ISTUpdated : Jun 13, 2023, 03:42 PM IST
Higher Secondary Result 2023

सार

इस बार झारखंड बोर्ड 11वीं क्लास की परीक्षा 17 से 19 अप्रैल के बीच आयोजित हुई थी। 3,78,376 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 3,68,402 ने परीक्षा दी थी। इनमें से 3,61,615 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

करियर डेस्क :  झारखंड बोर्ड 11वीं क्लास का रिजल्ट (JAC Jharkhand Board 11th Result 2023) जारी हो गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल जेएसी 11वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहीं से अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल का रिजल्ट काफी शानदार आया है। कुल 3,61,615 स्टूडेंट्स यानी 98.15% पास हुए हैं। बता दें कि कक्षा 11वीं की परीक्षा में 3,78,376 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 3,68,402 ने परीक्षा दी थी।

JAC 11th Result 2023 : कितने लड़के, कितनी लड़कियां पास

इस साल झारखंड बोर्ड 11वीं की परीक्षा में कुल 1,83,041 लड़कों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें से 1,77,623 ने परीक्षा दी थी। कुल 98.01 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। पिछले साल 92.54 प्रतिशत लड़के पास हुए थे। वहीं, लड़कियों की बात करें तो कुल 1,95,345 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। 1,90,779 ने परीक्षा दी और कुल 98.28 प्रतिशत पास हुई हैं। साल 2022 में 94.46 प्रतिशत लड़कियां झारखंड बोर्ड 11वीं में पास हुई थीं।

 

JAC 11th Result 2023 : टॉप 10 जिलों का रिजल्ट कैसा रहा

  1. कोडरमा- 99.74%
  2. हजारीबाग- 99.51%
  3. बोकारो- 99.34%
  4. सिमडेगा- 99.27%
  5. लातेहार- 99.12%
  6. गुमला- 99.05%
  7. धनबाद- 98.79%
  8. रामगढ़- 98.63%
  9. जामताड़ा- 98.62%
  10. खूंटी- 98.58%    

JAC Jharkhand Board 11th Result 2023 : पिछली बार से बेहतर रिजल्ट

बता दें कि इस साल झारखंड बोर्ड 11वीं क्लास का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर है। 2022 में कुल 93.53 प्रतिशत स्टूडेंट्स ही पास हुए थे। इस बार 5 परसेंट ज्यादा 98.15 प्रतिशत रिजल्ट आया है।

JAC Jharkhand 11th Result 2023 कहां चेक करें

जेएसी क्लास 11वीं के नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। कैंडिडेट्स को रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी प्रोवाइड कराई गई है।

Jharkhand Board 11th Class Result 2023 पांच स्टेप में चेक करें

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं.
  2. होमपेज पर JAC Jharkhand 11th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें.
  3. अब लॉगिन विंडो पर जाकर अपना रोल नंबर भरें.
  4. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
  5. रिजल्‍ट की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

JAC Jharkhand 11th Result 2023 कितने स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल

इस बार झारखंड बोर्ड 11वीं क्लास की परीक्षा 17 से 19 अप्रैल के बीच आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में साढ़े तीन लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए। आधिकारिक वेबसाइट से स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

MHT CET Result 2023: महाराष्ट्र सीईटी का रिजल्ट घोषित, यहां देखें direct link

 

IISER Aptitude Test 2023: आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

 

 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग
BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और