Published : Apr 26, 2025, 02:27 PM ISTUpdated : Apr 26, 2025, 02:33 PM IST
JEE Advanced Topper Chitraang Murdia Success Story: 2014 में JEE Advanced में टॉप करने वाले चित्रांग मुर्डिया ने IIT बॉम्बे में कंप्युटर साइंस में एडमिशन लिया था। लेकिन बीच में ही IIT बॉम्बे छोड़ कर MIT में फिजिक्स की पढ़ाई के लिए निकल पड़े। जानिए
चित्रांग मुर्डिया JEE Advanced 2014 में ऑल इंडिया रैंक 1
भारत के सबसे कठिन एग्जाम्स में से एक JEE Advanced जिसे क्रैक करना हर इंजीनियरिंग स्टूडेंट का सपना होता है। लेकिन क्या हो अगर कोई इस सपने को हासिल करके उसे खुद ही छोड़ दे? ऐसा ही कुछ किया था चित्रांग मुर्डिया ने, जिन्होंने साल 2014 में JEE Advanced में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की थी।
27
IIT बॉम्बे में सिलेक्शन… लेकिन कुछ महीनों बाद ही छोड़ दिया!
JEE में टॉप करने के बाद चित्रांग मुर्डिया ने देश के सबसे पॉपुलर इंजीनियरिंग कॉलेज IIT बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस लिया। लेकिन कुछ ही महीनों में उन्होंने महसूस किया कि वो जिस रास्ते पर चल पड़े हैं, वो उनके दिल का रास्ता नहीं है।
37
कंप्यूटर अच्छा था, लेकिन फिजिक्स अपना-सा लगा
चित्रांग मुर्डिया के अनुसार- उन्हें कंप्यूटर साइंस में मजा आ रहा था, लेकिन फिजिक्स उनके दिल के करीब था। उनका मन रिसर्च में था, खासकर क्वांटम फिजिक्स में। इसलिए उन्होंने IT बॉम्बे को छोड़ने का एक बड़ा फैसला लिया I
IIT जैसी जगह छोड़कर MIT (Massachusetts Institute of Technology) जाना कोई आसान फैसला नहीं था। लेकिन चित्रांग मुर्डिया का जज्बा अलग था। उन्होंने MIT में एडमिशन लिया वो भी स्कॉलरशिप के साथ। कई लोगों ने उन्हें टोका, कहा कि वो IIT के बाद शानदार इंजीनियरिंग करियर से मिलने वाली करोड़ों की नौकरी छोड़ रहे हैं, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी।
57
जो दिल कहे, वही करो चित्रांग का मैसेज
वो कहते हैं, “मैंने देखा है कि कितने स्टूडेंट्स अपने अंदर की आवाज को दबाकर सिर्फ इसलिए कंप्यूटर साइंस चुन लेते हैं क्योंकि सब वही कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि लोग अपने पैशन को फॉलो करें। खासकर वो जो फिजिक्स, मैथ्स या रिसर्च में दिलचस्पी रखते हैं।
67
अब क्या कर रहे हैं चित्रांग मुर्डिया?
चित्रांग ने MIT से फिजिक्स में बैचलर्स किया, फिर UC Berkeley से PhD पूरी की और अब University of Pennsylvania में पोस्टडॉक्टोरल रिसर्चर के तौर पर काम कर रहे हैं। यानी अब वो रिसर्च की उस दुनिया में हैं, जहां सवालों के जवाब नहीं, जवाबों से नए सवाल पैदा होते हैं।
77
सिर्फ टॉप करना नहीं सही रास्ता चुनना भी बहुत जरूरी
हर कोई JEE या IIT की बात करता है, लेकिन चित्रांग मुर्डिया की कहानी बताती है कि सिर्फ टॉप करना ही नहीं, खुद को समझना और सही रास्ता चुनना भी उतना ही जरूरी है।