JEE Advanced 2023 : 221 शहरों में पूरी हुई जेईई एडवांस्ड की परीक्षा, इंस्टीट्यूट जारी करेगा आंसर-की

Published : Jun 04, 2023, 10:59 AM ISTUpdated : Jun 04, 2023, 06:07 PM IST
jee advanced 2023

सार

JEE Advanced 2023 Live: आईआईटी गुवाहाटी की ओर से जेईई ए़डवांस्ड एगजाम आज देश के 221 शहरों में आयोजित किया गया है। एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित कराया गया था। दोनों शिफ्टों में एग्जाम आज पूरा हो गया। अब इंस्टीट्यूट आंसर की जारी करेगा।

एजुकेशन डेस्क। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी की ओर से आज ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस 2023 आयोजित की गई है। जेईई एडवांस परीक्षा 2023 दे शिफ्ट में कराई जा रही है। पहली शिफ्ट में फर्स्ट पेपर 9 बजे से शुरू हुआ है जो दोपहर 12 बजे खत्म हो गया। सेकेंड पेपर दोपहर 2:30 बजे से शुरू हुआ है जो शाम 5:30 बजे कंप्लीट हो गया। जेईई एडवांस्ड में 1.9 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 

iit guwahati jee advanced 2023: जेईई एडवांस्ड 2023 एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर है। जेईई एडवांस की परीक्षा देने के लिए सुबह 7 बजे से ही कैंडिडेट्स अपने सेंटर पर पहुंचने लगे थे। एग्जाम का टोटल टाइम ड्यूरेशन तीन घंटे है। परीक्षा केंद्र पर कैंडिडेट्स की काफी सख्ती से तलाशी ली गई, उसके बाद ही एंट्री दी गई।

ये भी पढ़ें. JEE Main Result 2023: बिना कोचिंग इस लड़के को जेईई मेंस में मिले 99.58 परसेंटाइल, कंप्यूटर साइंस में है इंटरेस्ट

जेईई एडवांस्ड 2023: दोनों पेपर तीन घंटे के होंगे
जेईई एडवांस 2023 के लिए पेपर 1 और पेपर 2 आज आयोजित किए गए हैं। दोनों पेपर के लिए कैंडिडट को तीन-तीन घंटे का समय दिया जाएगा। हर क्वेश्चन पेपर में फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स शामिल रहेगा। कैंडिडेट्स के लिए सेंटर पर एक फोटो आईडी कार्ड के साथ ए़डमिट कार्ड ले जाना जरूरी था। कैंडिडेट्स को केवल एक पेन, पेंसिल और एक ट्रांसपैरेंट पानी की बोतल ही सेंटर के अंदर ले जाना अलाउ था।

ये भी पढ़ें. JEE Advanced Exam 2023: एडमिट कार्ड जारी, कैंडिडेट्स यहां से करें डाउनलोड

Jee advanced 2023 in two shifts: दोपहर की शिफ्ट 2:30 बजे से है। इसके बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जेईई एडवांस 2023 ड्रेस कोड के अनुसार कैंडिडेट्स को गहने, मेटल, बड़े बटन वाले कपड़े आदि न पहनने के लिए पहले ही गाइडलाइन जारी कर दी गई थी। इसके साथ थी स्लीपर या खुले जूते पहनने के इंस्ट्रक्शंस दिए गए थे। स्टूडेंट सेंटर के अंदर कोई राइटिंग पैड नहीं ले जा सकेंगे। 

JEE Advanced 2023: इंस्टीट्यूट जारी करेगा आंसर  
परीक्षा खत्म होने के बाद इंस्टीट्यूट जेईई एडवांस 2023 एग्जाम एनालिसिस, क्वेश्चन पेपर पीडीएफ और आंसर की जारी करेगा। कैंडिडेट प्रोविजनल आंसर की को चैलेंज कर सकेंगे। जेईई एडवांस्ड 2023 का रिजल्ट जारी की जाने वाली फाइनल आंसर की के बेस पर ही होगा। जेईई एडवांस्ड 2023 कट-ऑफ और स्कोर की मदद से कैंडिडेट आईआईटी की ओर से प्रपोज्ड तमाम बीटेक प्रोग्राम्स में एडमिशन भी ले सकेंगे।

PREV

Recommended Stories

RBSE Board Exam 2026: क्लास 9, 10, 11 और 12 की डेट्स जारी, जानिए कब से शुरू हैं परीक्षाएं
CAT 2025: प्रोविजनल आंसर की और रेस्पॉन्स शीट जारी, जानें ऑब्जेक्शन कैसे करें?