JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस एग्जाम सिटी लिस्ट में देश के बार 3 शहरों में सेंटर, परीक्षा 26 मई को

Published : May 03, 2024, 12:49 PM ISTUpdated : May 03, 2024, 12:50 PM IST
JEE Advanced 2024

सार

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास की ओर से जेईई एडवांस एग्जाम 2024 सिटी लिस्ट जारी कर दी गई है। जो छात्र देश से बाहर परीक्षा देना चाहते हैं, उनके लिए लिस्ट में तीन शहरों में एग्जाम सेंटर अलॉट किये गये हैं।

JEE Advanced 2024: आईआईटी मद्रास ने ऑफिशियल वेबसाइट पर जेईई एडवांस एग्जाम सिटी लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में देश के बाहर 3 शहर भी जोड़े गये हैं। बता दें कि JEE Advanced 2024 का आयोजन इस बार इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास की ओर से किया जा रहा है। जेईई एडवांस 2024 का आयोजन 26 मई, 2024 को किया जाना है।

JEE Advanced 2024: देश के बाहर तीन परीक्षा केंद्र यहां

वैसे कैंडिडेट जो जेईई (एडवांस्ड) 2024 परीक्षा देने के लिए पात्र हैं, वे एग्जाम सेंटर के रूप में चुने जा सकने वाले शहरों की लिस्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर विजिट कर सकते हैं। जो छात्र भारत से बाहर परीक्षा देना चाहते हैं, उनके लिए लिस्ट में तीन परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। ये 3 परीक्षा केंद्र संयुक्त अरब अमीरात में अबू धाबी, दुबई और नेपाल में काठमांडू हैं।

JEE Advanced 2024 Exam City List Direct Link Check Here

JEE Advanced 2024 आवेदन की लास्ट डेट 7 मई

JEE Advanced 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 7 मई, 2024 है। फीस पेमेंट की लास्ट डेट 10 मई, 2024 तक है।

ये भी पढ़ें

CBSE रिजल्ट 2024 की घोषणा आज या कल? डिजिलॉकर से कैसे चेक करें मार्क्स

ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे को जानिए, नेपाल से खास नाता

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर