JEE Advanced Exam 2023: एडमिट कार्ड जारी, कैंडिडेट्स यहां से करें डाउनलोड

Published : May 29, 2023, 12:45 PM IST
jee advanced

सार

JEE Advanced Exam 2023: आईआईटी गुवाहाटी जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 4 जून 2023 को आयोजित की जा रही है। इसके लिए एडमिट कार्ड भी आज जारी कर दिया गया है। 

एजुकेशन डेस्क। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गुवाहाटी ने जेईई एडवांस्ड 2023 (ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम) का एडमिट कार्ड आज सुबह 10 बजे जारी कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर लिया है वह ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर अब जेईई एडवांस हॉल टिकट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई एडवांस की परीक्षा 4 जून को आयोजित की जा रही है।

jee advanced 2023 on 4 june: आईआईटी जेईई (IIT JEE)  प्रवेश परीक्षा में अब एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है। कैंडिडेट्स को जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2023 में दिए गए परीक्षा केंद्र और एड्रेस की जांच करने और शेड्यूल टाइम पर एग्जाम सेंटर पहुंचने का ध्यान रखना होगा। कैंडिडेट्स एग्जाम की डेट तक जेईई एडवांस एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

ये भी पढ़ें JEE Main Result 2023: बिना कोचिंग इस लड़के को जेईई मेंस में मिले 99.58 परसेंटाइल, कंप्यूटर साइंस में है इंटरेस्ट

IIT Guwahati jee advanced 2023: ये डॉक्यूमेंट्स ले जाना जरूरी
कैंडिडेट्स को जेईई एडवांस हॉल टिकट को एग्जाम सेंटर्स पर दिखाना जरूरी होगा। कैंडिडेट्स को बिना हॉल टिकट के प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की परमीशन नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड के साथ कैंडिडेट्स को एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि भी अपने साथ रखना जरूरी होगा। कैंडिडेट्स को जेईई एडवांस 2023 के पेपर 1 और 2 दोनों में शामिल होना होगा जो कि तीन घंटे तक चलेगा।

ये भी पढ़ें Top Engineering Exams : भारत में टॉप इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम, पास करने के बाद कहां मिलता है एडमिशन, जानें

jee advanced exam admit card updates: जेईई एडवांस एग्जाम शेड्यूल
आईआईटी गुवाहाटी की ओर से जारी किए गए एग्जाम शेड्यूल के अनुसार जेईई एडवांस्ड परीक्षा 4 जून को आयोजित होगी। इसके लिए ए़डमिट कार्ड भी आज जारी हो गए हैं। तीन-तीन घंटों की दो शिफ्ट में एग्जाम होंगे। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 14.30 बजे से शाम 17.30 बजे तक होगी।

यहां आसानी से डाउनलोड करें जेईई एडवांस एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स अधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर जाकर ‘इंपॉर्टेंट एनाउंसमेंट्स’ के सेक्शन में आज की डेट के साथ एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
  • नये पेज पर कैंडिडेट्स को अपने रजिस्टर्ड लॉग-इन आइडी और पासवर्ड के जरिए लॉग-इन करें।
  • इसके बाद कैंडीडेट्स अपना जेईई एडवांस्ड 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट अपने पास रख लें।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और
ट्रेन का हॉर्न vs शेर की दहाड़: कौन ज्यादा दूर तक सुनाई देती है, जवाब जान दंग रह जाएंगे